PUNJAB POLICE ने फर्जी इमीग्रेशन कंपिनयों और ट्रैवल एजेंटों पर काफी कार्रवाई की है। 25 ट्रैवल एजेंसियां नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रही थीं।
PUNJAB POLICE ने युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने 25 ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ कई जगह मामले दर्ज किए हैं। जानकारी के अनुसार, ये कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर की गई है। ये कंपनियां सोशल मीडिया पर कई विज्ञापन दिखाकर युवा लोगों को ठगी करती हैं।
सोशल मीडिया पर नौकरी के विज्ञापन देने में वक्त नहीं लगता। दिन में कई रोजगार के विज्ञापन सामेन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आते हैं, खासकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर। पंजाब में ऐसे ही विज्ञापन देने वाली कंपनियों की कार्रवाई की गई है। यह कंपनियां अपने विज्ञापनों में विदेशियों को रोजगार देने का दावा करती हैं। नौजवान काम की तलाश में अक्सर इनके झांसे में आते हैं।
कहाँ एफआईआर दर्ज की गई?
अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और अन्य कई स्थानों में पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की है। उस समय कुल 20 FIR दर्ज की गईं। एडीजीपी प्रवीण के सिन्हा ने कहा कि जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई है क्योंकि ये एजेंसियां बिना लाइसेंस के काम कर रही थीं। आपको बता दें कि ऐसी ट्रैवल एजेंसियां युवा लोगों को गैरकानूनी तरीकों से बाहर निकालती हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध में भाग रहे भारतीय युवाओं को ट्रैवल एजेंसियां नौकरी के बहाने विदेश भेजती हैं। पिछले कुछ दिनों में रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें वे देश की वापसी की मांग करते दिख रहे थे। ये कार्रवाई युवा लोगों के रूस जाने के बढ़ते मामलों के बीच की गई है। ADGP SINHA ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है और ट्रैवल एजेंटों को दस्तावेज और धन देने से पहले पूरी जांच करने की अपील की है।