Table of Contents
पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वृंदावन यमुना नाव हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। जानें क्या था पूरा हादसा और क्यों खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी।
शनिवार को मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाड़ी काली पट्टी (Black Armbands) बांधकर मैदान पर उतरे। पंजाब किंग्स ने यह कदम उत्तर प्रदेश के वृंदावन में हुए दुखद नाव हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान और शोक में उठाया है।
क्या था पूरा हादसा?
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा (वृंदवन) में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई थी। इस नाव में सवार अधिकांश श्रद्धालु पंजाब के रहने वाले थे। इस भीषण हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
- हादसे का कारण: चश्मदीदों के अनुसार, तेज हवाओं के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह केशी घाट के पास एक लोहे के पीपे वाले पुल (Pontoon Bridge) से टकराकर पलट गई।
- रेस्क्यू ऑपरेशन: नाव में करीब 25 से 30 लोग सवार थे। स्थानीय गोताखोरों, NDRF और SDRF की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जिनमें से कुछ घायल हैं। लापता लोगों के लिए अभी भी तलाशी अभियान जारी है।
पंजाब किंग्स का आधिकारिक बयान
हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पंजाब किंग्स फ्रैंचाइजी ने एक बयान जारी कर कहा:
“इस कठिन समय में पंजाब किंग्स उन सभी परिवारों और समुदाय के साथ मजबूती से खड़ा है जिन्होंने अपनों को खोया है। यह शोक की घड़ी है और हम प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।”
प्रशासनिक कार्रवाई और जांच
मथुरा के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब 3:15 बजे यह हादसा हुआ। शुरुआती जांच और गवाहों के बयानों के आधार पर नाव के पीपे वाले पुल से टकराने को ही दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं