पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया और उदयपुर कलक्टर पोसवाल पहुंचे स्व. देवराज के घर राज्य सरकार की ओर से 9 लाख 12 हजार की तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई पुष्पांजलि अर्पित की

पंजाब के राज्यपाल बुधवार अपराह्न खेरादीवाड़ा में मृतक छात्र स्व. देवराज मोची के घर पर पहुंचे ,  परिजनों का बंधाया ढाढ़स

पंजाब के राज्यपाल और चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार अपराह्न खेरादीवाड़ा में मृतक छात्र स्व. देवराज मोची के घर पर पहुंचे। वहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और राज्य सरकार की ओर से 9 लाख 12 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई।
शहर के भट्टियानी चौहट्टा स्थित सरकारी स्कूल के बाहर 16 अगस्त को दो स्कूली छात्रों के विवाद में देवराज मोची चाकू वार से गंभीर रूप से घायल हो गया था। एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान 19 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई थी। बुधवार को राज्यपाल श्री कटारिया, शहर विधायक श्री ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूलसिंह मीणा, जिला कलक्टर श्री अरविन्द पोसवाल, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल आदि खेरादीवाड़ा में स्व. देवराज के घर पहुंचे। वहां उन्होंने श्री देवराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। छात्र के पिता
श्री पप्पूलाल मोची, माता श्रीमती निमादेवी और बहन सुश्री सुहानी सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया।
कटारिया ने पीड़ित परिवारों को संबल देते हुए बिटिया सुहानी को उच्च स्तर तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस घटना पर दु:ख जताया और परिजनों को पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत सख्त कार्यवाही के लिए भी आश्वस्त किया।
——–

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More