प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मैक्सिको के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मैक्सिको के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के कनानस्किस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मैक्सिको की राष्ट्रपति महामहिम डॉ. क्लाउडिया शिनबाम पार्डो से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के कनानस्किस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मैक्सिको की राष्ट्रपति महामहिम डॉ. क्लाउडिया शिनबाम पार्डो से मुलाकात की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात थी। प्रधानमंत्री ने मैक्सिको की राष्ट्रपति को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद से भारत की लड़ाई में मैक्सिको के समर्थन के लिए राष्ट्रपति शिनबाम को धन्यवाद दिया। भारत और मैक्सिको के बीच दोस्ती के ऐतिहासिक रिश्तों पर बल देते हुए, दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, स्टार्ट-अप, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा ऑटोमोटिव क्षेत्र में संबंधों को और बढ़ाने तथा लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार और निवेश सहयोग पर संतोष व्यक्त करते हुए, नेताओं ने निकटवर्ती क्षेत्र के संदर्भ में मैक्सिको द्वारा पेश किए गए अवसरों पर चर्चा की।  फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में बढ़ते अवसरों पर चर्चा हुई, जहां भारत किफायती गुणवत्ता वाली दवाओं और अन्य फार्मास्यूटिकल उत्पादों की आपूर्ति और उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा कृषि और समग्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा हुई।

राष्ट्रपति शीनबाम ने प्रौद्योगिकी, नवाचार और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में भारत की प्रगति की सराहना की। उन्होंने इन क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग की इच्छा व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि दोनों देशों को सेमीकंडक्टर, एआई, क्वांटम और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशनी चाहिए। नेताओं ने दोनों पक्षों के थिंक-टैंक समुदायों के बीच आगामी बैठकों और दोनों देशों के बीच जीवंत सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों पर भी ध्यान दिया, जो पर्यटन प्रवाह को भी बढ़ावा देगा।

साझेदार देशों के रूप में, नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों और ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने 2016 में मैक्सिको की यात्रा को याद किया और राष्ट्रपति शीनबाम को भारत आने का निमंत्रण दिया।

For more news: India

Related posts

शुभेंदु अधिकारी ने ली पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ; कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह

एक युग का अंत: तमिलनाडु में कांग्रेस ने डीएमके से नाता तोड़ा, विजय की टीवीके को दिया समर्थन

रवींद्र जयंती पर पीएम मोदी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि; बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के बीच ‘पच्चीसे बैसाख’ का उत्सव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More