राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल 21वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम को संबोधित करेंगी 

President of India ने श्री वारणा महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह की गरिमा बढ़ाईं

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 2 से 4 सितंबर तक महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगी

 

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 2 सितंबर को कोल्हापुर के वारणानगर में श्री वारणा महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी  3 सितंबर को पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के 21वें दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी और कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। वे उसी दिन मुम्बई में महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में भी भाग लेंगी।

राष्ट्रपति 4 सितंबर को लातूर के उदगीर में बुद्ध विहार का उद्घाटन करेंगी। वे उदगीर में महाराष्ट्र सरकार की ‘शासन अपल्या दारी’ और ‘मुख्यमंत्री माझी लडकी बहिन योजना’ के लाभार्थियों के एक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी।

*******

Related posts

अमेरिकी DHS के पोस्ट पर विवाद: JKPCC ने केंद्र से कड़ा जवाब देने की मांग की

BRICS Summit 2026: पुतिन बोले- मजबूत कारोबारी रिश्ते वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी बोले- वैश्विक अनिश्चितता में नवाचार और समाधान के केंद्र बन रहे ब्रिक्स देश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More