राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2024 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

अमृत ​​उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर तक जनता के लिए खुला रहेगा,

29 अगस्त को खिलाड़ियों के लिए और 5 सितंबर को शिक्षकों के लिए आरक्षित रहेगा

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (14 अगस्त, 2024) अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2024 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

अमृत ​​उद्यान 16 अगस्त से 15 सितम्बर, 2024 तक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (अंतिम प्रवेश – शाम 05:15 बजे तक) जनता के लिए खुला रहेगा। उद्यान रखरखाव के कारण सोमवार को बंद रहेगा।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु  , 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों के लिए तथा 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रवेश के लिए आरक्षित रखा गया है।

प्रवेश के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और यह निःशुल्क है। आगंतुक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट ( https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ ) पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। वॉक-इन आगंतुक गेट नंबर 35 के बाहर रखे गए सेल्फ सर्विस कियोस्क के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

प्रवेश नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा। आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक निःशुल्क शटल बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

Related posts

शुभेंदु अधिकारी ने ली पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ; कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला;”पंजाब में औरंगजेब जैसा अत्याचार कर रही है भाजपा, ED की रेड सिर्फ एक बहाना

दरियागंज वार्ड में विकास की रफ्तार: पार्षद सारिका समर ने किया नई बरसाती ड्रेन लाइन का उद्घाटन

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More