Prepaid to Postpaid Conversion: DoT का नया नियम, अब सिर्फ OTP से झट से बदलें प्रीपेड से पोस्टपेड या पोस्टपेड से प्रीपेड नंबर

Prepaid to Postpaid Conversion: DoT का नया नियम, अब सिर्फ OTP से झट से बदलें प्रीपेड से पोस्टपेड या पोस्टपेड से प्रीपेड नंबर

Prepaid to Postpaid Conversion: DoT ने मोबाइल यूजर्स के लिए नया नियम जारी किया है। अब सिर्फ OTP के जरिए 30 दिनों में प्रीपेड से पोस्टपेड या पोस्टपेड से प्रीपेड प्लान बदलना होगा आसान। जानें पूरी डिटेल्स।

Prepaid to Postpaid Conversion: दूरसंचार विभाग (DoT) ने मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव किया है जिससे जियो, एयरटेल, बीएसएनएल, वीआई जैसे ऑपरेटर्स पर प्रीपेड से पोस्टपेड या पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलाव करना अब बेहद आसान और तेज़ हो गया है

नए नियम के तहत अब सिर्फ 30 दिनों में होगा प्लान बदलना संभव

पहले जहां प्लान बदलने के लिए यूजर्स को 90 दिनों का इंतजार करना पड़ता था, अब यह अवधि घटाकर केवल 30 दिन कर दी गई है। इसके साथ ही प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है — अब आपको बदलाव के लिए संबंधित टेलीकॉम कंपनी के स्टोर जाकर केवल OTP-आधारित KYC पूरी करनी होगी।

DoT ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर किया अपडेट

DoT ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर बताया कि इस नए नियम के बाद यूजर्स केवल 30 दिन के अंदर प्रीपेड से पोस्टपेड या पोस्टपेड से प्रीपेड में अपने मोबाइल कनेक्शन को बदल सकेंगे। इससे उपभोक्ताओं को खराब नेटवर्क या सेवा से राहत मिलेगी और वे जल्दी अपनी जरूरत के अनुसार प्लान बदल सकेंगे।

क्या है नियम में खास बदलाव?

  • पहले का नियम (2021): प्रीपेड और पोस्टपेड के बीच बदलाव के लिए 90 दिन का इंतजार अनिवार्य था।

  • नया नियम: पहली बार बदलाव पर यह अवधि घटाकर 30 दिन कर दी गई है।

पहली बार और बार-बार प्लान बदलने पर क्या नियम?

  • पहली बार बदलाव: यूजर को केवल 30 दिनों का इंतजार करना होगा।

  • दूसरी या बार-बार बदलाव: पिछले बदलाव के बाद 90 दिन पूरा होने के बाद ही दूसरा बदलाव OTP-बेस्ड KYC के जरिए किया जा सकता है।

अगर 30 या 90 दिन से पहले करना हो बदलाव?

ऐसे मामले में यूजर को अधिकृत टेलीकॉम स्टोर या सेलिंग सेंटर पर जाकर KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी, तभी प्लान बदला जा सकेगा।

टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश

टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्लान बदलने से पहले ग्राहकों को इन नियमों के बारे में पूरी जानकारी दें ताकि कोई भ्रम न रहे।

For more news: Technology

Related posts

OnePlus N6 Lite: 22 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा नया फोन, 7000mAh बैटरी और AI फीचर्स से होगा लैस

Redmi Note 17 Pro 5G: 9000mAh बैटरी और 3500 निट्स AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ फोन, जानें फीचर्स

Lava Virat Curve: 21 सितंबर को लॉन्च होगा नया 5G फोन, पीछे मिलेगा Mini Display; 6000mAh बैटरी समेत दमदार फीचर्स

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More