PM Narendra Modi ने आचार्य कृपलानी को उनकी जयंती पर याद किया

PM Narendra Modi ने आचार्य कृपलानी को उनकी जयंती पर याद किया

PM Narendra Modi ने आज आचार्य कृपलानी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत के एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बुद्धिमत्ता, अखंडता एवं साहस के प्रतीक के रूप में उन्हें याद करते हुए, श्री मोदी ने एक ऐसे भारत के उनके महान दृष्टिकोण को साकार करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई जो समृद्ध व मजबूत हो और जहां गरीब तथा हाशिए के लोग भी सशक्त हों।

एक्स पर अपने एक पोस्ट में, उन्होंने लिखा:

“आचार्य कृपलानी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। वह भारत के एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साथ ही बुद्धिमत्ता, अखंडता एवं साहस के प्रतीक थे। वह लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे।

आचार्य कृपलानी अन्याय से लड़ने से नहीं डरते थे। हम एक ऐसे भारत के उनके महान दृष्टिकोण को साकार करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं जो समृद्ध व मजबूत हो और जहां गरीब तथा हाशिए के लोग भी सशक्त हों।”

source:  https://pib.gov.in

Related posts

अमेरिकी DHS के पोस्ट पर विवाद: JKPCC ने केंद्र से कड़ा जवाब देने की मांग की

BRICS Summit 2026: पुतिन बोले- मजबूत कारोबारी रिश्ते वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी बोले- वैश्विक अनिश्चितता में नवाचार और समाधान के केंद्र बन रहे ब्रिक्स देश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More