प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले – “आपकी माताजी को प्रणाम कहिए”, भावुक हुईं भारतीय महिला क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले – “आपकी माताजी को प्रणाम कहिए”, भावुक हुईं भारतीय महिला क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर की मां के संघर्ष की सराहना की। भावुक हुईं रेणुका, पीएम बोले – “आपकी माताजी को प्रणाम कहिए।”

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की और उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।

इस मुलाकात के दौरान टीम की तेज़ गेंदबाज़ रेणुका सिंह ठाकुर एक खास पल में भावुक हो गईं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेणुका की मां सुनीता ठाकुर के संघर्ष का ज़िक्र किया, तो रेणुका की आंखें नम हो गईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपकी माता जी को मैं विशेष रूप से प्रणाम करूंगा। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में रहते हुए आपकी प्रगति के लिए बहुत मेहनत की है। सिंगल पैरेंट होकर उन्होंने जो किया, वह प्रेरणादायक है। मेरी तरफ से ज़रूर उन्हें प्रणाम कहिएगा।”

also read: अररिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महागठबंधन पर…

रेणुका ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पारसा गांव (जिला सिरमौर) की रहने वाली हैं। उनके पिता का वर्ष 1999 में निधन हो गया था, जब वह मात्र तीन साल की थीं। उनके पिता का सपना था कि बेटी भारतीय टीम के लिए खेले। पिता के उस सपने को पूरा करने के लिए उनकी मां सुनीता ठाकुर ने अकेले ही संघर्ष किया।

बचपन में रेणुका कपड़े की गेंद से अपने भाई और चचेरे भाई-बहनों के साथ क्रिकेट खेला करती थीं। 13 साल की उम्र में उनके चाचा उन्हें हिमाचल प्रदेश क्रिकेट अकादमी, धर्मशाला लेकर गए, जहां से उनके क्रिकेट सफर की शुरुआत हुई।

वर्ल्ड कप के दौरान रेणुका सिंह एक मैच में पेपर पर मोर बनाकर टीम को चियर करती नजर आई थीं। जब पीएम मोदी ने इस बारे में पूछा, तो रेणुका मुस्कुराते हुए बोलीं – “मुझे सिर्फ मोर बनाना आता था, इसलिए मैंने वही बना दिया।” यह सुनकर प्रधानमंत्री मोदी ज़ोर से हंस पड़े। रेणुका सिंह ठाकुर की मेहनत, उनकी मां का समर्पण और इस ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत ने देशभर में नई प्रेरणा जगाई है।

Related posts

शुभेंदु अधिकारी ने ली पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ; कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह

एक युग का अंत: तमिलनाडु में कांग्रेस ने डीएमके से नाता तोड़ा, विजय की टीवीके को दिया समर्थन

रवींद्र जयंती पर पीएम मोदी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि; बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के बीच ‘पच्चीसे बैसाख’ का उत्सव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More