Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष भाद्रपद की पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक चलता है। इस दौरान पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध जैसे कार्य किए जाते हैं। इस साल 2025 में पितृ पक्ष शुरू होगा।
Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष बहुत महत्वपूर्ण है। यह समय अधिकांशतः पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध के लिए समर्पित होता है, जो 15 दिनों तक चलता है। पितृ पक्ष में पितरों को श्रद्धांजलि दी जाती है।
मान्यता है कि पितृ पक्ष में श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा शांति पाती है और वे खुश होकर अपने वंश को आशीर्वाद देते हैं। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष के दौरान किए जाने वाले श्राद्ध को सर्वोच्च कर्तव्य माना जाता है। आइए जानते हैं पितृपक्ष की प्रमुख तिथियां और वर्ष 2025 में कब से शुरू होंगी?
पितृ पक्ष की शुरुआत और समाप्ति तिथि (2025
भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक की अवधि को पंचांग के अनुसार ‘पितृ पक्ष’ कहा जाता है। महालया भी पितृ पक्ष के अंतिम दिन, सर्व पितृ अमावस्या पर शुरू होती है। इस वर्ष 7 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू होगा और 21 सितंबर 2025 को समाप्त होगा। पितृ पक्ष के 15 दिनों में तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान जैसे निमित कर्मकांड किए जाएंगे। यह माना जाता है कि पितरों को खुश करके उनका आशीर्वाद पाने का सर्वोत्तम तरीका है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और संपन्नता बनी रहती है।
| पितृ पक्ष में श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां (Shradh 2025 date list in hindi) |
| दिन Day | दिनांक (Date) | श्राद्ध (Shradh) |
| 1 | रविवार, 7 सितंबर 2025 | पूर्णिमा श्राद्ध |
| 2 | सोमवार, 8 सितंबर 2025 | प्रतिपदा श्राद्ध |
| 3 | मंगलवार, 9 सितंबर 2025 | द्वितीया श्राद्ध |
| 4 | बुधवार, 10 सितंबर 2025 | तृतीया श्राद्ध, चतुर्थी श्राद्ध |
| 5 | गुरुवार, 11 सितंबर 2025 | पंचमी श्राद्ध, महा भरणी श्राद्ध |
| 6 | शुक्रवार, 12 सितंबर 2025 | षष्ठी श्राद्ध |
| 7 | शनिवार, 13 सितंबर 2025 | सप्तमी श्राद्ध |
| 8 | रविवार, 14 सितंबर 2025 | अष्टमी श्राद्ध |
| 9 | सोमवार, 15 सितंबर 2025 | नवमी श्राद्ध |
| 10 | मंगलवार, 16 सितंबर 2025 | दशमी श्राद्ध |
| 11 | बुधवार, 17 सितंबर 2025 | एकादशी श्राद्ध |
| 12 | गुरुवार, 18 सितंबर 2025 | द्वादशी श्राद्ध |
| 13 | शुक्रवार, 19 सितंबर 2025 | त्रयोदशी श्राद्ध |
| 14 | शनिवार, 20 सितंबर 2025 | चतुर्दशी श्राद्ध |
| 15 | रविवार, 21 सितंबर 2025 | सर्व पितृ अमावस्या |
For more news: Religion