पटियाला में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ संवाद में मनीष सिसोदिया ने जनप्रतिनिधियों को मैदान में उतरने और नशा मुक्त पंजाब के लिए नेतृत्व करने का आह्वान किया।
आज पटियाला में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत आठ ज़िलों के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर्स के साथ संवाद किया। इस बैठक में टीम के सदस्यों ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए, जिनमें कई ने अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य को नशे की बुराई में खोते देखा। इस अनुभव ने टीम के सदस्यों को केवल अभियान नहीं बल्कि मिशन के रूप में काम करने की प्रेरणा दी – ताकि किसी और घर का चिराग न बुझे और किसी और माँ की गोद सूनी न हो।
आज पटियाला में 8 ज़िलों के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के ब्लॉक कॉर्डिनेटर्स के साथ संवाद में शामिल हुआ…
इस टीम की सबसे बड़ी ताक़त उनका दर्द है। यहाँ कई ऐसे साथी हैं, जिन्होंने खुद या अपने परिवार में किसी अपने को नशे की दलदल में बर्बाद होते देखा है। इसलिए उनका संकल्प सिर्फ एक अभियान… pic.twitter.com/w1nHQ2Yvmb
— Manish Sisodia (@msisodia) March 24, 2026
मनीष सिसोदिया ने सभी MLAs को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपने-अपने हलकों में जहाँ भी नशा बिकता है, वहाँ सिर्फ़ निगरानी करने के बजाय खुद मैदान में उतरकर नेतृत्व करना होगा। उनका कहना था कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से गाँव-गाँव में बनी VDCs (Village Drug Committees) का हौसला कई गुना बढ़ेगा और पंजाब को नशा मुक्त बनाने में वास्तविक सफलता मिलेगी।
also read: मंत्री अमन अरोड़ा: मान सरकार लॉन्च करेगी बड़े पैमाने पर…
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और परिवारों को नशे से बचाना, जागरूकता फैलाना और समुदाय स्तर पर सशक्त नेतृत्व तैयार करना है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में नशा मुक्त समाज बनाने के लिए यह पहल एक ठोस कदम है और AAP पंजाब की टीम जनता के बीच जाकर इस मिशन को लागू करेगी।