Table of Contents
Pati Patni Aur Panga: इन दिनों टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस हिना खान और उनका पति रॉकी जायसवाल चर्चा में हैं। दोनों जल्द ही रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में दिखाई देंगे। कई प्रमोशन भी अभी तक सामने आ चुके हैं।
Pati Patni Aur Panga: हिना खान लंबे समय से चर्चा में हैं। हिना पहले ब्रेस्ट कैंसर से सुर्खियों में आईं। उन्होंने इस पूरी यात्रा को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। इस दौरान एक्ट्रेस को प्रशंसकों का अत्यधिक प्यार मिला। बाद में एक्ट्रेस ने शादी करके सबको हैरान कर दिया।
जैसा कि आप जानते हैं, हिना खान ने 4 जून को अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सबको हैरान कर दिया। क्योंकि उनकी शादी के बारे में किसी को पता नहीं था। हिना और रॉकी पिछले 13 साल से डेट कर रहे हैं। इस बीच, कपल से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी वो हैप्पी स्पेस में हैं और उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है।
View this post on Instagram
Pati Patni Aur Panga में दिखाई देंगे
ऐसे में हिना और रॉकी की कोर्ट मैरिज ने फैंस को खुशी के साथ-साथ एक छोटा सा झटका भी दिया। दस दिन बाद, हिना और रॉकी को पति पत्नी और पंगा के सेट पर देखा गया। उस समय हिना खान को पिंक आउटफिट में देखा गया, जिसमें उनकी टमी थोड़ी बाहर निकली हुई दिखाई दी।
View this post on Instagram
क्या हिना खान प्रेग्नेंट हैं?
बाद में लोगों ने कहा कि हिना खान ने रॉकी से जल्दी शादी की क्योंकि वे प्रेग्नेंट थीं। वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि दवाओं की वजह से उनके शरीर में सूजन हो गई है और वे कैंसर से जूझ रहे हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
शो की टीआरपी बढ़ेगी? (Pati Patni Aur Panga)
हिना और रॉकी की शादी को एक महीने हो चुके है, लेकिन प्रेग्नेंसी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अब हिना और रॉकी की शादी को रियलिटी शो में Pati Patni Aur Panga की वजह से बहुत जल्दी की गई है। ये भी हो सकता है कि हिना और रॉकी को शो के निर्माताओं ने ऐसा करने के लिए कहा हो और उन दोनों को बड़ी रकम दी हो, जिससे पति पत्नी और पंगा की टीआरपी बढ़ जाए।
फैंस शो को लेकर एक्साइटेड हैं
क्योंकि प्रशंसकों ने हिना और रॉकी को पति-पत्नी के रूप में लंबे समय तक देखना चाहा। अब जब ये कपल एक शो में पति-पत्नी के रूप में दिखाई देंगे, तो जाहिर है कि प्रशंसकों को बहुत उत्साह होगा। इससे शो की टीआरपी बढ़ेगी और शो के निर्माताओं को लाभ होगा।
For more news: Entertainment