Pakistan Stock Market Falls: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान का शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन धड़ाम

Pakistan Stock Market Falls: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान का शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन धड़ाम

Pakistan Stock Market Falls: पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में शुरुआती कारोबार में पांच मिनट के भीतर बेंचमारक KSE-100 करीब 2,485.85 अंक नीचे जाकर 114,740.29 पर पहुंच गया।

Pakistan Stock Market Falls: भारत ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद जो कठोर कूटनीतिक कार्रवाई की है, उससे अब पाकिस्तान परेशान होने लगा है। लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान के शेयर बाजार में गिरावट का दौरा जारी है। गुरुवार को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज के शुरुआती कारोबार में कराची स्टॉक एक्सचेंज के बेंचमार्क KSE-100 इंडेक्स में लगभग 2.12 प्रतिशत, यानी 2,485.85 अंक की गिरावट हुई, जिससे यह 114,740.29 पर पहुंच गया।

पाकिस्तान के शेयर बाजार में भौगोलिक तनाव के बीच निवेशकों को लगता है कि वे बहुत सहमे हुए हैं। उससे पहले, बुधवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने सिंधु जल समझौता को रद्द करने सहित पाकिस्तान के खिलाफ कई महत्वपूर्ण कार्रवाई की घोषणा की। पाकिस्तान में बन के डर से लोग तेजी से धन निकाल रहे हैं, जिससे लगातार दो दिनों से गिरावट जारी है।

एक दिन पहले बुधवार को भी पाकिस्तानी शेयर बाजार में भारी गिरावट हुई। KSE-100 इंडेक्स (कराची स्टॉक एक्सचेंज) 1.10 प्रतिशत गिरकर 1,303.29 अंक पर बंद हुआ। ये गिरावट ऐसे वक्त हो रही है जब भारत के कदम के पास भारी डर का माहौल पड़ोसी देश में बना हुआ है.

पाकिस्तान की परिस्थिति से इन्वेस्टर्स बहुत सतर्क हैं। पाकिस्तान के बड़े स्टॉक्स, जैसे यूनाइटेड बैंक लिमिटेड (UBL), हब पावर कंपनी (HUBC), हबीब मेट्रो बैंक (HMB), मारी पेट्रोलियम (MARI) और एंग्रो कॉर्प (ENGRO)  जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में गिरावट आयी है।

For more news: Business

Related posts

आज 9 मई 2026 को बैंक खुले हैं या बंद? जानें दूसरे शनिवार और टैगोर जयंती का अवकाश विवरण

करोड़ों की जीत, लेकिन लाखों में संपत्ति: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की कुल संपत्ति का खुलासा, जानें कितनी है दौलत

WhatsApp Business AI लॉन्च: भारत के छोटे व्यवसायों के लिए मेटा का बड़ा तोहफा; स्थानीय भाषाओं में मिलेगा AI असिस्टेंट

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More