Nutrition month 2024 पूरक आहार के माध्यम से बच्चों का स्वास्थ्यकर विकास सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण विषय है

Nutrition month 2024 पूरक आहार के माध्यम से बच्चों का स्वास्थ्यकर विकास सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण विषय है

Nutrition month 2024 विशेष रूप से शिशु पोषण के एक महत्वपूर्ण पहलू पूरक आहार पर 20 लाख से अधिक गतिविधियां दर्ज की गई

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 7वां Nutrition month 2024 मना रहा है, जो एक महीने तक चलने वाला कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर पोषण परिणामों में सुधार करना और व्यवहार में बदलाव को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष पोषण माह की थीम में ‘पूरक आहार, शिशु पोषण का महत्वपूर्ण पहलू’ शामिल है।

पोषण माह के 7वें दिन, 1.79 करोड़ गतिविधियां दर्ज की गईं, जो शिशुओं और छोटे बच्चों के बीच पोषण परिणामों में सुधार के लिए व्यापक उत्साह और प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। विशेष रूप से शिशु पोषण के एक महत्वपूर्ण पहलू पूरक आहार पर 20 लाख से अधिक गतिविधियां दर्ज की गई हैं।

 

6 महीने की उम्र के आसपास एक शिशु की ऊर्जा और पोषक तत्वों की आवश्यकता मां के दूध से मिलने वाली ऊर्जा और पोषक तत्वों से अधिक होने लगती है। उन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरक आहार आवश्यक हैं। इस उम्र का शिशु मां के दूध के अलावा अन्य खाद्य पदार्थों के लिए भी विकासात्मक रूप से तैयार होता है।

पूरक आहार की अवधि के दौरान, बच्चों में अल्पपोषण का खतरा अधिक होता है। शुरुआत के समय, पोषण की गुणवत्ता, मात्रा और पूरक आहार की आवृत्ति के बारे में समुदाय को जागरूक करने से बच्चों के स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

अब तक, 7वें राष्ट्रीय पोषण माह में देश भर में उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई है, जिसमें 35 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 756 जिले जागरूकता अभियान और पोषण-केंद्रित संवेदीकरण गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल हुए हैं।

***

 

Related posts

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: जातिवाद मिटाने के लिए अंतर्जातीय विवाह का करें समर्थन, राजनीति पर साधा निशाना

सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, 1000 दिनों तक होगी विशेष पूजा

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और राजनीतिक घमासान: ममता-अखिलेश की मुलाकात पर दिलीप घोष का पलटवार

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More