Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर की यह शो की सबसे बड़ी हिट्स में से एक थी, जिसने सालों तक टीवी पर कब्जा किया था। अब इस सीजन 2 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी जगत का लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब अपने पार्ट 2 के साथ वापसी करने जा रहा है। एकता कपूर की यह शो की सबसे बड़ी हिट्स में से एक थी, जिसने सालों तक टीवी पर कब्जा किया था। अब इस सीजन 2 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है कि ‘अनुपमा’ की एक्ट्रेस निधि शाह भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।
स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय ने शुरू की शूटिंग
सूत्रों की मानें तो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है जिसमें स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। स्मृति ईरानी, जिन्होंने मूल शो में तुलसी का किरदार निभाया था, सेट पर जेड प्लस सुरक्षा के साथ नजर आ रही हैं।
निधि शाह का नया किरदार
रिपोर्ट्स के अनुसार, निधि शाह को इस शो में अहम भूमिका के लिए संपर्क किया गया है। निधि शाह, जिन्हें ‘अनुपमा’ में रूपाली गांगुली के बेटे तोषु की पत्नी किंजल के रूप में जाना जाता है, ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शो में लौटेंगे कई पुराने सितारे
शो में कई पुराने स्टार्स भी नजर आएंगे, जिनमें हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना, संदीप बसवाना, शिल्पा अग्निहोत्री, रक्षंदा खान और शक्ति आनंद शामिल हैं। फैंस को इस नए सीजन से बहुत उम्मीदें हैं और वे पुरानी यादों को ताजा होते देखना चाहते हैं।
For more news: Entertainment