भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा हटगढ़ में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा हटगढ़ में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन
मंडी, 10 जून। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ में एक वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। आरबीआई के लीड डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर तरुण चौधरी ने बताया कि वित्तिय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई अनेक पहल कर रहा है, जिससे लोग सुरक्षित बैंकिंग और डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक हों।
उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आम जनता और छात्रों के बीच सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग और भुगतान विधियों से जुड़ी जानकारी देना था। शिविर में छात्रों को इसके लाभों के साथ-साथ ग्राहक हितों की रक्षा के लिए अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान लोगोें को बैंकों के शिकायत निवारण तंत्र के साथ-साथ किसी भी अन्य मामले में आरबीआई शिकायत निवारण तंत्र के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर अग्रणी ज़िला प्रमुख अमित कुमार और एफएलसीसी हरि सिंह कौंडल ने भी छात्रों को साइबर धोखाधड़ी, बैंकिंग योजनाओं और ग्राहक सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी।
शिविर में स्कूल के विभिन्न संकायों के लगभग 75 छात्रों ने भाग लिया।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More