NHRC : आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के अधिकार पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को नोटिस जारी किया

NHRC : आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के अधिकार पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को नोटिस जारी किया

NHRC: आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक गर्ल्स कॉलेज तथा कर्नाटक के बेंगलुरु में एक प्रसिद्ध भोजनालय के शौचालयों में छिपे हुए कैमरे पाए जाने की कथित घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लिया


राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC), भारत ने मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लिया है कि आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के शौचालय से कथित तौर पर छुपे हुए कैमरे की मदद से 300 से अधिक तस्वीरें और वीडियो लिए गए थे।

यह घटना तब सामने आई जब छात्राओं के एक समूह ने कैमरा देखा और विरोध शुरू करते हुए चेतावनी दी। मामले में दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी, बताया जा रहा है कि बॉयज हॉस्टल के कुछ छात्रों ने ये वीडियो खरीदे थे, जिसके संबंध में पुलिस एक छात्र से पूछताछ कर रही है। इस महीने की शुरुआत में, कथित तौर पर बेंगलुरु के एक प्रसिद्ध भोजनालय के शौचालय में एक छिपा हुआ कैमरा पाया गया था।

आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्टों की सामग्री, यदि सही है, तो ये मानव अधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। ये घटनाएं दर्शाती है कि संबंधित अधिकारी महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं, जो चिंता का विषय है।

आयोग ने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को नोटिस जारी कर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर की स्थिति सहित मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में अधिकारियों द्वारा उठाए गए/प्रस्तावित कदमों का भी उल्लेख होना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। अधिकारियों से दो सप्ताह के भीतर जवाब अपेक्षित है।

*****

 

 

Related posts

अमेरिकी DHS के पोस्ट पर विवाद: JKPCC ने केंद्र से कड़ा जवाब देने की मांग की

BRICS Summit 2026: पुतिन बोले- मजबूत कारोबारी रिश्ते वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी बोले- वैश्विक अनिश्चितता में नवाचार और समाधान के केंद्र बन रहे ब्रिक्स देश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More