Nestle India Bonus Share 2025: हर एक शेयर पर मिलेगा एक बोनस शेयर, शेयरों में दिखी जबरदस्त तेजी

Nestle India Bonus Share 2025: हर एक शेयर पर मिलेगा एक बोनस शेयर, शेयरों में दिखी जबरदस्त तेजी

Nestle India Bonus Share 2025: नेस्ले इंडिया ने 1:1 रेशियो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। जानें बोनस शेयर की डिटेल्स, रिकॉर्ड डेट और शेयर प्राइस पर इसका असर।

Nestle India Bonus Share 2025: जानी-मानी एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने अपने निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। यानी जिन निवेशकों के पास कंपनी का एक शेयर है, उन्हें एक और शेयर बोनस में मिलेगा। इस खबर के बाद नेस्ले इंडिया के शेयरों में जोरदार उछाल देखा गया।

Bonus Share Announcement से बढ़ा शेयर का भाव

26 जून 2025 को बोर्ड मीटिंग के बाद जैसे ही बोनस शेयर जारी करने की खबर सामने आई, नेस्ले इंडिया के शेयरों में तेजी देखने को मिली। जहां स्टॉक की ओपनिंग कीमत ₹2,422 रही, वहीं बोनस न्यूज के बाद शेयर ने इंट्राडे में ₹2,444.65 का स्तर छू लिया।

डिविडेंड की भी घोषणा

नेस्ले इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजों के साथ ही अपने शेयरधारकों को ₹10 प्रति शेयर का डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है।

1:1 बोनस शेयर की डिटेल्स

  • बोनस रेशियो: 1:1 (हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर)

  • रिकॉर्ड डेट: अभी घोषित नहीं की गई, जल्द ही जानकारी दी जाएगी

  • शर्तें: शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन

  • स्टॉक एक्सचेंजों को सूचना: NSE और BSE दोनों को दे दी गई है

क्यों अहम है बोनस शेयर?

बोनस शेयर कंपनी की मजबूत फाइनेंशियल स्थिति और निवेशकों को लाभ पहुंचाने का संकेत होता है। इससे बाजार में स्टॉक की मांग बढ़ती है और लंबी अवधि में शेयर की लिक्विडिटी में सुधार होता है।

For more news: Business

Related posts

BRICS में भारत की बढ़ती ताकत, UPI, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और फार्मा बना रहे नई पहचान

ब्रिक्स में साझा मुद्रा का नहीं हुआ जिक्र, स्थानीय करेंसी और यूपीआई से क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट पर जोर

आरबीआई का बड़ा फैसला, 3 चरणों में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More