हिसार: प्रसिद्ध उद्योगपति सुभाष चंद्रा के पिता स्वर्गीय नंद किशोर गोयनका की शोक सभा में पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, दी श्रद्धांजलि

हिसार: प्रसिद्ध उद्योगपति सुभाष चंद्रा के पिता स्वर्गीय नंद किशोर गोयनका की शोक सभा में पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, दी श्रद्धांजलि

 

CM नायब सिंह सैनी ने हिसार के अग्रसेन भवन में पूर्व सांसद सुभाष चंद्रा के पिता स्वर्गीय नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार के अग्रसेन भवन में आयोजित शोक सभा में भाग लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रसिद्ध उद्योगपति सुभाष चंद्रा के पिता स्वर्गीय नंद किशोर गोयनका को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

गो-सेवा और समाज सेवा को समर्पित रहा जीवन

शोक सभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वर्गीय नंद किशोर गोयनका का संपूर्ण जीवन गो-सेवा, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। उन्होंने समाज उत्थान और धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कई प्रमुख हस्तियों ने व्यक्त की संवेदनाएं

अग्रसेन भवन में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री के साथ कई अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, हिसार की विधायिका सावित्री जिंदल, नलवा के विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता सहित कई सामाजिक व राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related posts

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फसली अवशेषों के स्थायी प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए सी.आई.आई. के साथ मिलकर काम करने की वकालत की

पूरे देश में नशे के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ने वाला पंजाब इकलौत राज्य- केजरीवाल

सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध, करीब दर्जन मांगें मानीं: नायब सिंह सैनी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More