मास्टरशेफ फेम हरमनप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मुफ्त लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कराई। पंजाब सरकार की इस योजना से उन्हें गंभीर बीमारियों से मिली राहत।
पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ (MMSY) आम नागरिकों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना की सफलता का एक और प्रेरणादायक उदाहरण मास्टरशेफ इंडिया सीजन 6 की टॉप-20 कंटेस्टेंट हरमनप्रीत कौर के रूप में सामने आया है। हरमनप्रीत, जो पिछले एक दशक से अधिक समय से ब्रेन हैमरेज, क्रोनिक ब्लीडिंग, डायबिटीज और सोरायसिस जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं, उन्हें इस योजना के तहत बिना किसी आर्थिक बोझ के जीवनदान मिला है।
मुफ्त इलाज, बिना किसी कर्ज के हरमनप्रीत कौर का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन पूरी तरह से मुफ्त हुआ, जिससे उन्हें और उनके परिवार को भारी कर्ज के बोझ से मुक्ति मिली। समय पर और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा ने न केवल उनका उपचार सुनिश्चित किया, बल्कि उनके स्वास्थ्य में सुधार की नई उम्मीद भी जगाई है। यह मामला इस बात का प्रमाण है कि सरकारी योजनाओं का लाभ जब सही समय पर अंतिम व्यक्ति तक पहुँचता है, तो वह किसी के जीवन को पूरी तरह बदल सकता है।
“हर पंजाबी की सेहत, हमारी जिम्मेदारी”: हरजोत सिंह बैंस
Mukh Mantri Sehat Yojna — not just a scheme, a life-changer!
Harmanpreet Kaur, Top-20 contestant of MasterChef India Season 6, had been battling brain haemorrhage, chronic bleeding, diabetes & psoriasis for over a decade.
Under MMSY, she received a successful laparoscopic… pic.twitter.com/8Z7L4bpfbS
— Harjot Singh Bains (@harjotbains) June 8, 2026
इस विषय पर पंजाब सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार हर पंजाबी की सेहत को अपनी जिम्मेदारी मानती है। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य सुविधाएँ केवल एक योजना नहीं, बल्कि एक अधिकार हैं। हरमनप्रीत कौर की रिकवरी यह दर्शाती है कि पंजाब सरकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को हर नागरिक के लिए सुलभ बनाने के प्रति कितनी गंभीर है।”
बैंस ने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में न रहे या महंगे उपचार के कारण कर्ज के दुष्चक्र में न फँसे। पंजाब सरकार की यह पहल राज्य के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।