मशहूर टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन: पिता ने लगाए प्रताड़ना और मानसिक दबाव के गंभीर आरोप
By Bhawna
'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले का मुंबई स्थित उनके अपार्टमेंट में निधन हो गया ह।
संचिता का शव रविवार शाम उनके कमरे में पंखे से लटका मिला, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक्ट्रेस के पिता मच्छिंद्र उगले ने दावा किया है कि संचिता पिछले कुछ समय से गहरे तनाव और डिप्रेशन में थी।
पिता के अनुसार, संचिता को लगातार पैसों या अन्य बातों को लेकर किसी के द्वारा प्रताड़ित और टॉर्चर किया जा रहा था।
मच्छिंद्र उगले ने बताया कि उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी।
पुलिस ने पिता की शिकायत पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अचोले पुलिस थाने के अधिकारी मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं ताकि खुदकुशी की असल वजह पता चल सके।
संचिता के पिता ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी बेटी को इंसाफ मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।