Monalisa Wedding Controversy: महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा ने हाल ही में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में भी शादी कर सबको चौंका दिया। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि, मोनालिसा की शादी से उनके परिवार और उनकी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के निर्देशक सनोज मिश्रा काफी दुखी हैं।
सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट लिखकर मोनालिसा की शादी को ‘लव जिहाद’ करार दिया और इसे अपनी जिंदगी का सबसे बुरा दिन बताया। उन्होंने लिखा कि मोनालिसा ने उनका विश्वास तोड़ा और उनकी जिंदगी को प्रभावित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा का मैनेजर और दलाल, जिसे उन्होंने प्रशिक्षित किया था, बाद में उसे दक्षिण भारत में अपने लाभ के लिए ले गया।
सनोज मिश्रा का दावा और मोनालिसा का सफर
सनोज ने बताया कि उन्होंने मोनालिसा को फिल्म में हीरोइन बनाने का अवसर दिया और उसे ट्रेनिंग भी दी। उन्होंने कहा कि फिल्म के विरोधियों ने उन्हें झूठे आरोपों में जेल भेजा। इसके बावजूद उन्होंने जेल में रहते हुए फिल्म की कहानी लिखी और पूरी की। सनोज ने मोनालिसा को ‘मां गंगा का अवतार’ मानते हुए उनकी संघर्षशील जिंदगी और उनकी मां की मदद करने की इच्छा का भी ज़िक्र किया।
also read: सिद्धार्थ भारद्वाज ने मोहित सूरी पर लगाए आरोप, ‘एक विलेन’…
शादी पर विवाद
सनोज ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि मोनालिसा का कदम बगावत जैसा लग सकता है, लेकिन उनके अनुसार यह लव जिहाद का मामला है। उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा का मैनेजर, जिसे उन्होंने प्रशिक्षित किया था, बाद में दलाल बन गया और उसे दक्षिण भारत में अपने फायदे के लिए मोनालिसा का सौदा करने लगा।
मोनालिसा और फरमान की शादी ने सोशल मीडिया और फिल्म जगत में हलचल मचा दी है। उनके फैसले और परिवार के विवाद ने मीडिया की निगाहों में एक बार फिर मोनालिसा को ला दिया है।