श्रम एवं रोजगार मंत्रालय श्रम सुधारों और रोजगार सृजन को गति देने पर चर्चा करने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बेंगलुरु में क्षेत्रीय बैठक आयोजित करेगा

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय श्रम सुधारों और रोजगार सृजन को गति देने पर चर्चा करने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बेंगलुरु में क्षेत्रीय बैठक आयोजित करेगा

श्रम और रोजगार मंत्रालय: राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे की अध्यक्षता में 30 अगस्त, 2024 को बेंगलुरु में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों अर्थात कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, पुदुच्चेरी और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के साथ एक क्षेत्रीय बैठक आयोजित की जाएगी।

श्रम और रोजगार मंत्रालय ,बैठक में श्रम सुधार, भवन एवं सन्निर्माण श्रमिक (बीओसीडब्ल्यू), ईएसआईसी, ई-श्रम और रोजगार सृजन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक के दौरान श्रम संहिताओं के तहत राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा बनाए गए नियमों में सामंजस्य, सामाजिक सुरक्षा लाभों तक आसान पहुंच के लिए वन स्टॉप समाधान के रूप में ई-श्रम पोर्टल का उपयोग, बीओसी श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के कवरेज का विस्तार, रोजगार के अवसरों के लिए शैक्षणिक संस्थानों के साथ संपर्क तथा रोजगार-मापन पर चर्चा की जाएगी।

*****

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा: सोमनाथ अमृत महोत्सव में होंगे शामिल, वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का करेंगे उद्घाटन

तमिलनाडु के CM बने ‘थलापति’ विजय: 200 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ लगाई शर्त; खाली खजाने और भारी कर्ज की चुनौती

पीएम मोदी ने हैदराबाद में ₹9,400 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन; पेट्रोल-डीजल के संयमित इस्तेमाल की अपील की

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More