मंत्री श्री ओटाराम देवासी और सांसद ने किया नगर परिषद सिरोही के विकास कार्याें का शिलान्यास एवं लोकार्पण

मंत्री श्री ओटाराम देवासी और सांसद ने किया नगर परिषद सिरोही के विकास कार्याें का शिलान्यास एवं लोकार्पण

मंत्री श्री ओटाराम देवासी : निर्माणकर्ता ठेकेदार को सख्ती से हिदायत देकर शेष रहे आवासों को जल्द से जल्द तैयार करने के लिए निर्देशित किया।

नगरपरिषद सिरोही द्वारा किये गये विकास कार्याे का लोकार्पण एवं आगामी करवाये जाने वाले कार्यों का शिलान्यास शुक्रवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी एवं जालोर-सिरोही सांसद श्री लुम्बाराम चौधरी के कर कमलों से किया गया।
इस अवसर पर श्री ओटाराम देवासी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जन आवास योजना-2015 तत्कालीन राज्य सरकार की आवासहीन परिवारों को कम लागत में आवास उपलब्ध कराने अतिमहत्वपूर्ण योजना थी, इसके लिए कार्य भी प्रारम्भ हो चुका था। अब पुनः सरकार द्वारा इस काम को गति देकर जल्द से जल्द पूरा करवाया जा रहा है। जैसे-जैसे फ्लैट्स का निर्माण कार्य पूरा होगा लोगों को हाथों हाथ इनका आवंटन किया जायेगा। उन्होंने  निर्माणकर्ता ठेकेदार को सख्ती से हिदायत देकर शेष रहे आवासों को जल्द से जल्द तैयार करने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम के समापन पश्चात अतिथियों ने लाखेराव तालाब और निडोरा तालाब पर जाकर जीर्णाेद्धार कार्याे का विधिवत शिलान्यास किया गया।
इस दौरान लाखेराव तालाब एवं निहोरा तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य का शिलान्यास व मुख्यमंत्री जन आवास योजना अंतर्गत निर्मित किए गए आवासों का पात्र लाभार्थियों को आवंटन पत्रों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से दिव्यांग लाभार्थियों को बैटरी चलित इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सांसद श्री लुम्बाराम चौधरी ने केन्द्र सरकार की अमृत 2.0 योजना में सिरोही शहर में स्थित लाखेराव तालाब के जीर्णाेद्धार के लिए 196 लाख तथा निडोरा तालाब के जीर्णाेद्धार के लिए 165 लाख रुपये की स्वीकृति जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया तथा कार्यक्रम में नगरपरिषद आयुक्त को इन कार्याे को शीघ्रताशीघ्र प्रारम्भ करवाने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में सिरोही जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, सहित शहर के आमजन उपस्थित रहे।
For more news: Rajasthan

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More