मंत्री भूपति राजू ने सिरोही जिले में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

मंत्री भूपति राजू ने सिरोही जिले में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

सिरोही में केन्द्रीय उद्योग राज्य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने जल जीवन मिशन, बायोगैस प्लांट और अन्य विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से संवाद करते हुए पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

केन्द्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने सोमवार को आकांक्षी जिले सिरोही में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम जल जीवन मिशन (JJM) के तहत राजपुरा गांव में हुए जल आपूर्ति कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ताविहीन कार्यों के लिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

राजपुरा में जल जीवन मिशन के तहत परियोजनाओं का निरीक्षण

राजपुरा गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 127.13 लाख रुपए की योजना के तहत 150 किलोलीटर के उच्च जलाशय, 50 किलोलीटर के स्वच्छ जलाशय, पंप हाउस और मुख्य एवं वितरण पाइपलाइन का निर्माण किया गया है। इस परियोजना से ग्राम के 559 घरों में पाइप द्वारा जल आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाइपलाइन बिछाने के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

वीरवाडा में आबूराज वाटिका का किया अवलोकन, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा

केन्द्रीय राज्य मंत्री मंत्री भूपति राजू ने ग्राम पंचायत वीरवाडा में विकसित आबूराज वाटिका का भी निरीक्षण किया, जहाँ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यह वाटिका योग, जॉगिंग, व्यायाम और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए ग्रामीणों द्वारा उपयोग में लाई जा रही है। इस मौके पर स्थानीय सांसद लुंबाराम चौधरी, विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मालप में बायोगैस प्लांट और गोट ब्रीड इंप्रूवमेंट कार्यक्रम का भी किया निरीक्षण

मंत्री मंत्री भूपति राजू ने मालप में चल रहे बायोगैस प्लांट और सिरोही गोट ब्रीड इंप्रूवमेंट कार्यक्रम का भी जायजा लिया। मालप में 130 घरों पर कार्य प्रगति में है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से संवाद करते हुए प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

स्थानीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

केन्द्रीय राज्य मंत्री मंत्री भूपति राजू के सिरोही आगमन पर स्थानीय सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान और जिला कलेक्टर समेत पुलिस अधीक्षक ने उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री ने सर्किट हाउस में सारणेश्वर महादेव के दर्शन कर विश्व कल्याण की कामना भी की।

For more news: Rajasthan

Related posts

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा ऐलान, 1.80 लाख तक आय वाले परिवारों की महिलाओं को मिलेंगे ₹2,100 हर महीने

शहीद सुखचैन सिंह के गांव पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, परिवार से मिले और दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम में बढ़ेगी मेट्रो कनेक्टिविटी, सेक्टर-56 से पंचगांव तक 35.25 किमी कॉरिडोर की समीक्षा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More