गुजरात की जनता से अपील की कि अब शांत रहने की जरूरत नहीं है, बल्कि जागरूक बनकर इस FIR की राजनीति के खिलाफ लड़ना पड़ेगा. आम आदमी पार्टी लड़ रही है और आगे भी लड़ेगी
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बयान जारी किया है. मनोज सोरठिया ने कहा कि, गुजरात में आम आदमी पार्टी जनता का एक विकल्प बन रही है. उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता गुजरात में काम करता है, लोगों के मुद्दे उठाता है, सरकार से सवाल पूछता है, उसके खिलाफ FIR करके उसे जेल में डालने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है.
45 पदाधिकारियों पर हुई FIR
भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के 45 पदाधिकारियों पर FIR हुई, 160 कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया. मनोज सोरठिया कहा कि, कुछ लोग टू-व्हीलर पर आते हैं. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की गाड़ी से टच करते हैं, झगड़ा करते हैं, और फिर FIR कर देते हैं. उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं को देर रात पुलिस में बिठाकर रखने का कार्य भारतीय जनता पार्टी करती है.
क्राग्रेंस के खिलाफ कभी FIR नहीं हुई
मनोज सोरठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी की लोकप्रियता से घबरा गई है, गुजरात में परिवर्तन जरुरी है, भाजपा के नेता एक विकल्प को कुचलने का काम कर रहे हैं. क्रांगेंस के किसी नेता पर कोई FIR नहीं होती. भाजपा के कई ऐसे नेता हैं, जो आपराधिक गतिविधियों मे शामिल होते हुए भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती.
भाजपा द्वारा पुलिस का दुरुपयोग
भाजपा पुलिस तंत्र का सबसे ज्यादा दुरुपयोग करती है. पुलिस तंत्र का उपयोग जनता की सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि जनता को दबाने के लिए किया जाता है. अपराध को रोकने का काम नहीं किया जाता. पुलिस ड्रग्स को हमारे युवाओं तक पहुंचा रही है, उन्हें बर्बाद कर रही है, दारु की बिक्री खुलेआम हो रही है, दारु के अड्डे चल रहे हैं.
भारतीय जनता पार्टी गुजरात के युवाओं का धन बर्बाद कर रही है, गुजरात के भविष्य के लिए कोई स्पष्ट विजन नहीं है. ऐसे-ऐसे लोग आज सत्ता में बैठे हैं, जो केवल पुलिस का दुरुपयोग करके गुजरात की गद्दी पर चिपके रहने की कोशिश कर रहे हैं,
निशाना बनाती है भाजपा
छोटे-छोटे मुद्दों पर भी केस किए जाते हैं. पंचमहल में, दाहोद में तीन FIR, गोधरा में तीन, कच्छ में तीन, बनासकांठा और साबरकांठा में चार, वलसाड और नवसारी में चार FIR दर्ज की गई हैं. अहमदाबाद, सूरत सहित कई जिलों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया है.
अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर किसान और महिला को जेल में डाला
मनोज सोरठिया ने कहा कि, कच्छ में कायनात अंसारी ने दारु के अड्डे पर जनता रेड की और सबूत के रुप में वीडियो भी पेश किया, उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, पर समाज के लिए काम करने वाली महिला डॉक्टर को पंद्रह दिनों तक जेल में रखा गया. किसानों के मुद्दे लड़ने वालों के खिलाफ भी FIR की गई, किसानों को लंबे समय तक जेल में रखा गया.
मनोज सोरठिया ने कहा कि भाजपा में बैठे नेताओं में कोई योग्यता नहीं है, ग्रहमंत्री को शर्म आनी चाहिए, राज्य में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का दमन किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा, कि आम आदमी के पार्टी के कार्यकर्ता डरते नहीं हैं,
चारों तरफ डर का माहौल
भारतीय जनता पार्टी छोटे-छोटे दुर्घटनाओं को भी अपराध में बदलकर गंभीर आरोप लगाते हैं. नवसारी में भी एक घटना में सामान्य मामले का रफ ड्राइविंग और मारने की कोशिश के रुप में पेश करके कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया गया है, डर का माहौल बनाया जा रहा है.
एक प्रकार की चार बनाई जाती है FIR
आम आदमी पार्टी के नेता मनोज सोरठिया ने आगे कहा कि एक ही प्रकार की चार FIR बनाई जाती हैं। एक्टिवा लेकर आना, गाड़ी से एक्सीडेंट कराना और फिर FIR करना। उसके बाद पार्टी के कार्यकर्ता के घर पर पुलिस पहुंचती है, उसे घर से पकड़कर पुलिस स्टेशन ले जाया जाता है, और कहा जाता है कि आपके पास से 180 एमएल दारू का क्वार्टर मिला है. अपनी जेब से ले जाकर शिकायतें करना और डराने-धमकाने की कोशिश की जाती है कि पार्टी छोड़ दो.
गुजरात की जनता को परेशान कर रही भाजपा
मनोज सोरठिया ने कहा, अमरेली में भी हमारे कार्यकर्ताओं के घर जाकर पूछा जाता है कि जिला पंचायत और तालुका पंचायत के उम्मीदवारों की सूची दो, नहीं तो आपके खिलाफ FIR की जाएगी. क्या इस तरह आप गुजरात में चुनाव जीतेंगे? क्या इस तरह आप गुजरात की जनता को परेशान करेंगे? उन्होंने सवाल किया कि कौन चुनाव लड़ता है उससे आपको क्या लेना-देना? आप अपने चुनाव के मैदान में आइए, पुलिस का दुरुपयोग क्यों करते हैं? पुलिस का दुरुपयोग करके क्या साबित करना चाहते हैं?
आम जनता सहन नहीं करेगी अत्याचार और गुंडागर्दी
भारतीय जनता पार्टी में रहने वाले सज्जन लोगों को भी आज सोचने की जरूरत है कि पार्टी द्वारा इस तरह आक्रमण किया जा रहा है. आने वाले दिनों में यह अत्याचार हर घर तक पहुंचेगा. इस तरह लूट और दबाव बनाकर सत्ता बनाए रखना संभव नहीं है. मनोज सोरठिया ने कहा कि लोकतंत्र में आवाज उठाना और सत्ता में बैठे लोगों से सवाल पूछना जनता का अधिकार है, और इस अधिकार को छीनने की कोशिश की जा रही है, जो गुजरात में स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता अब समझदार हो गई है और इस तरह की गुंडागर्दी सहन नहीं करेगी. वर्षों से विभिन्न आंदोलनों पाटीदार, दलित, ठाकोर समाज के दौरान भी केस करके लोगों को दबाने की कोशिश की गई है.
दोहरी राजनीति नहीं कारगर
उन्होंने कहा कि जितने दिन आप इस तरह सत्ता का दुरुपयोग करेंगे, उतने दिन ही आपकी सत्ता टिकेगी. गुजरात की जनता सब समझती है और माफ नहीं करेगी।. भगवान से डरना चाहिए. विकास के काम करने चाहिए। टिकाऊ सड़कें, मजबूत पुल, अच्छी स्कूलें और अच्छे अस्पताल बनाने चाहिए. आम लोगों को परेशान करके जीतने की राजनीति अब नहीं चलेगी.
जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता
गुजरात की जनता से अपील की कि अब शांत रहने की जरूरत नहीं है, बल्कि जागरूक बनकर इस FIR की राजनीति के खिलाफ लड़ना पड़ेगा. आम आदमी पार्टी लड़ रही है और आगे भी लड़ेगी. पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता FIR, जेल या दमन से नहीं डरता. यह गुजरात की जनता की आवाज है और इसे दबाया नहीं जा सकता.