महावतार नरसिम्हा ओटीटी पर रिलीज: 300 करोड़ की फिल्म अब घर बैठे देखें

महावतार नरसिम्हा ओटीटी पर रिलीज: 300 करोड़ की फिल्म अब घर बैठे देखें

महावतार नरसिम्हा, एनिमेटेड ब्लॉकबस्टर फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। 300 करोड़ की हिट फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में स्ट्रीम करें।

अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा अब ओटीटी पर भी उपलब्ध है। जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाए, वे अब इसे अपने घर पर आराम से देख सकते हैं। फिल्म 25 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और अब 50 दिनों बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

also read: ‘कंतारा चैप्टर 1’ ट्रेलर की रिलीज डेट घोषित, जानें कब…

यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं में भी रिलीज की गई थी और इन सभी भाषाओं में इसे दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹325 करोड़ की कमाई की और 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में अपनी जगह बनाई।

अश्विन कुमार ने इस फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है। बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद, अब यह फिल्म ओटीटी पर उपलब्ध हो चुकी है।

फिल्म का बजट और ओटीटी उपलब्धता

महावतार नरसिम्हा को लगभग ₹15 करोड़ के बजट में बनाया गया था, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार प्रमोशन और अन्य खर्चों के साथ इस फिल्म की कुल लागत ₹40 करोड़ तक पहुंच गई थी। अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध है।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है और दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए मेकर्स ने इसके अगले पार्ट की घोषणा भी कर दी है, जो 2027 में रिलीज होगा। इसके चलते दर्शक उत्सुक हैं कि पौराणिक दुनिया में अब क्या नया होने वाला है।

Related posts

गदर 3′ की आधिकारिक पुष्टि: अमीषा पटेल का बड़ा एलान—’500 करोड़ तो बस शुरुआत है, इस बार मचेगा असली हंगामा’

कृति सेनन ने जताई रेखा की बायोपिक करने की इच्छा; ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज डेट का किया खुलासा

सोनम कपूर-आनंद आहूजा की शादी के 8 साल पूरे: अनदेखी तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने लिखा भावुक नोट, मार्च में दूसरे बेटे के जन्म का किया खुलासा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More