Maa OTT Release Date: काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ अब नेटफ्लिक्स पर जल्द होगी रिलीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे

Maa OTT Release Date: काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ अब 22 अगस्त 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें इस माइथोलॉजिकल थ्रिलर की OTT रिलीज डेट, समय और कैसे देखें यह हिट फिल्म।

Maa OTT Release Date: काजोल स्टारर हॉरर माइथोलॉजिकल फिल्म ‘मां’ अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है। थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म ‘मां’ 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर चुकी है। अब फैंस बेसब्री से जानना चाहते हैं कि ये फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

मां फिल्म OTT प्लेटफॉर्म और रिलीज डेट

काजोल की इस फिल्म को देवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियोज़ ने प्रोड्यूस किया है। ‘मां’ का ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स फाइनल हो चुका है। नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि ‘मां’ फिल्म 22 अगस्त 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Also Read: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर…

मां नेटफ्लिक्स पर कब देख सकेंगे?

नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म आधी रात यानी 12 बजे रिलीज होगी। आमतौर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों का ओटीटी पर भी यह समय होता है। नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, “जब रक्षक एक माँ हो तो हर भक्षक की हार होगी। देखिये मां, 22 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

मां का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 22वें दिन तक भारत में 36.08 करोड़ रुपये का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 49.75 करोड़ रुपये रहा। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 43.25 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

मां फिल्म के बारे में

निर्देशक विशाल फुरिया की इस फिल्म में काजोल ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया है, जो अपनी बेटी की रक्षा के लिए काली देवी का रूप लेकर शैतानी ताकतों से लड़ती है। काजोल की यह फिल्म उनके 30 साल के करियर की सबसे सफल सोलो फिल्म मानी जा रही है। ‘मां’ ने उनकी पिछली महिला प्रधान फिल्मों जैसे ‘हेलीकॉप्टर एला’ और ‘सलाम वेंकी’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान हिंदी फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया है।

Related posts

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रचाएंगे शादी, शादी का कार्ड हुआ वायरल

O’ Romeo OTT Release Date: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ अब प्राइम वीडियो पर कब और कहां देखी जाएगी

‘शरारत’ गाने के लॉन्च पर क्रिस्टल डिसूजा हुईं इमोशनल, कहा – ‘इसलिए रणवीर सिंह हैं असली सुपरस्टार’

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More