लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बून्दी में की जनसुनवाई ,स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बाजारों में जलभराव व  विकास कार्यों से जुड़े विषय बताए , दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बून्दी में की जनसुनवाई

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला गुरूवार को बून्दी दौरे पर रहे। लोकसभा अध्यक्ष ने बूंदी सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं से श्री बिरला को अवगत करवाया।

जन सुनवाई के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बिरला को बाजारों में जलभराव व  विकास कार्यों से जुड़े विषय बताए। बिरला ने आश्वस्त किया कि बून्दी की सभी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा और कार्ययोजना बनाकर शहर का समग्र विकास  करेंगे।
शोभायात्रा में शामिल हुए—
श्री बिरला कजली तीज महोत्सव शोभायात्रा में सम्मलित हुए। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला ने कहा कि तीज महोत्सव हमारी समृद्ध गौरवशाली संस्कृति का प्रतीक पर्व है। यहां का मेला पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र हैं। इस उत्सव का वैभव और बढ़े, इसके लिए हम मिलकर प्रयास करेंगे। मां पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद बून्दी के मेरे परिवारजनों पर बना रहे।
इस लोकसभा अध्यक्ष  ,दौरान नगर परिषद सभापति श्रीमती मधु नुवाल, जिला कलक्टर श्री अक्षय गोदारा, जिला पुलिस अधीक्षक श्री हनुमान प्रसाद मीणा, श्री  सुरेश अग्रवाल, केशवरायपाटन पूर्व विधायक श्रीमती चन्द्रकांता मेघवाल भी मौजूद रहे।
———————

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More