Cocktail 2 के म्यूजिक लॉन्च पर कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच दिखी मजेदार नोंक-झोंक। जानें कैसे शाहिद कपूर ने बीच में आकर दोनों को कराया शांत
‘कॉक्टेल 2’ के इवेंट में दिखी कृति और रश्मिका की प्यारी नोंक-झोंक
मुंबई में आयोजित फिल्म कॉक्टेल 2 के म्यूजिक लॉन्च के दौरान एक बेहद मजेदार नजारा देखने को मिला, जब फिल्म की मुख्य अभिनेत्रियां कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मीडिया के सामने आपस में ही भिड़ गईं। दोनों के बीच यह मजेदार बहस इस बात को लेकर हुई कि निर्माता दिनेश विजान की पसंदीदा एक्ट्रेस कौन है। इस इवेंट के बाद एक स्पेशल मीडिया मीट एंड ग्रीट सेशन रखा गया था, जहां कृति ने मजाक में वहां मौजूद लोगों का “मेरे गाने के लॉन्च” पर स्वागत किया। कृति की इस बात पर रश्मिका ने तुरंत और मजेदार अंदाज में विरोध जताया।
बॉक्स ऑफिस और पुरानी वफादारी पर खिंचाई
दोनों अभिनेत्रियों के बीच यह नोंक-झोंक यहीं नहीं रुकी। रश्मिका ने कृति को टोकते हुए दावा किया कि असल में आज उनका गाना लॉन्च हो रहा है और कृति का गाना तो सिर्फ उन्हें खुश रखने के लिए दिखाया जा रहा है। इस पर कृति ने भी बेहद करारा और सासी जवाब दिया। उन्होंने मैडॉक फिल्म्स (Maddock Films) के साथ अपने पुराने रिश्ते की याद दिलाते हुए कहा कि वह इस प्रोडक्शन हाउस के साथ सात फिल्में कर चुकी हैं और यह उनकी आठवीं फिल्म है, इसलिए उन्हें खुश रखने के लिए किसी दिखावे की जरूरत नहीं है। बात तब और मजेदार हो गई जब रश्मिका ने अपनी सुपरहिट फिल्म छावा (Chhaava) का जिक्र करते हुए कहा, “छावा के बॉक्स ऑफिस नंबर्स के बाद, मुझे लगता है कि प्रोड्यूसर का झुकाव (फेवरेटिज्म) थोड़ा बदल गया है।”
शाहिद कपूर ने बने ‘पिकमेकर’ और संभाला मोर्चा
जब दोनों अभिनेत्रियों के बीच यह प्यारी लड़ाई थोड़ी और बढ़ती दिख रही थी, तभी फिल्म के लीड एक्टर शाहिद कपूर ने बेहद ड्रामेटिक एंट्री ली। दोनों के बीच बीच-बचाव करते हुए शाहिद ने चुटकी ली और कहा, “मेरे गाने के लॉन्च पर आप सभी का स्वागत है।” यह सुनते ही कृति और रश्मिका दोनों ने एक सुर में उन्हें टोकते हुए कहा, “तुम्हारा नहीं, हमारे गाने के लॉन्च पर!” शाहिद ने भी तुरंत माहौल को संभालते हुए मजेदार जवाब दिया, “हां, मेरा मतलब है हमारे गाने का लॉन्च… तुम दोनों अलग-अलग एक-एक गाने में हो, लेकिन मैं तो दोनों गानों में हूं।” शाहिद के इस जवाब ने वहां मौजूद सभी लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।
फिल्म के बारे में
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म कॉक्टेल 2 का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 2012 में आई सुपरहिट रोमांटिक-ड्रामा फिल्म कॉक्टेल का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था।