कृति सेनन क्रूज वेकेशन पर कबीर बहिया के साथ? इन तस्वीरों ने बढ़ाई डेटिंग की अफवाहें

कृति सेनन कबीर बहिया डेटिंग: कृति सेनन क्रूज वेकेशन पर कबीर बहिया के साथ? इन तस्वीरों ने बढ़ाई डेटिंग की अफवाहें

कृति सेनन कबीर बहिया डेटिंग: कृति सेनन और कबीर बहिया के क्रूज वेकेशन की तस्वीरों ने फिर से बढ़ाई डेटिंग की अफवाहें। जानें इस जोड़ी की पर्सनल और वर्कफ्रंट से जुड़ी हर खास बात।

कृति सेनन कबीर बहिया डेटिंग: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में कृति क्रूज वेकेशन मनाने पहुंचीं, जहां से उन्होंने कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों के बाद उनके और बिजनेसमैन कबीर बहिया के अफेयर की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं।

कबीर बहिया ने भी की वेकेशन की झलक साझा

कबीर बहिया ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो दिखाती हैं कि वह भी इसी क्रूज पर वेकेशन मना रहे हैं। हालांकि, दोनों ने एक-दूसरे के साथ कोई तस्वीर शेयर नहीं की है, लेकिन एक ही जगह से तस्वीरें आने के कारण सोशल मीडिया पर उनके डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं। कबीर की तस्वीरों में वे समुद्र की लहरों का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में डायनिंग का नजारा दिखा है।

कृति सेनन की स्टाइलिश अपीयरेंस

कृति ने मल्टीकलर ड्रेस पहनी हुई है, उन्होंने मिनिमल मेकअप किया है और बाल खुले छोड़े हैं। उनका ये लुक बेहद स्टनिंग लग रहा है। वे इस वेकेशन का पूरा आनंद ले रही हैं और अपने खाने की कुछ झलक भी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)

कबीर बहिया-कृति सेनन की डेटिंग अफवाहें (कृति सेनन कबीर बहिया डेटिंग)

कृति और कबीर बहिया के अफेयर की खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है, साथ ही कृति को कबीर के फैमिली फंक्शन में भी अटेंड करते हुए देखा गया। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए पोस्ट करते रहते हैं, हालांकि, अभी तक इस रिश्ते को दोनों ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।

वर्कफ्रंट अपडेट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन जल्द ही फिल्म ‘डॉन 3’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में कियारा आडवाणी की जगह कृति को रणवीर सिंह के अपोजिट कास्ट किया गया है, क्योंकि कियारा ने बेटी के जन्म के कारण इस प्रोजेक्ट से हटने का फैसला किया है।

Also Read: https://newsindianow.in/housefull-5-ott-release-akshay-kumars-comedy-film-has-been-released-online-know-where-and-how-to-watch/

Related posts

दायरा’ में पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर, बोले- मेघना गुलजार से हर बहस में हार जाता था

हनुमान अंश: 2 करोड़ की फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

लिटिल थॉमस’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज, गुलशन देवैया-रसिका दुग्गल की फिल्म में दिखेगी बच्चे की मासूम कहानी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More