John Cena Retirement 2025: WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने 2025 में रेसलिंग से संन्यास लेने की घोषणा की। वह जल्द ही प्रियंका चोपड़ा के साथ नई फिल्म ‘Heads of State’ में नजर आएंगे। पढ़ें पूरी खबर।
John Cena Retirement 2025: WWE के दिग्गज सुपरस्टार जॉन सीना ने 2025 में रेसलिंग करियर से संन्यास लेने की घोषणा कर फैंस को चौंका दिया है। अपने 20 साल से अधिक के WWE करियर को सम्मान के साथ समाप्त करते हुए सीना ने बताया कि अब उनकी प्राथमिकता उनकी पत्नी शाय शरियात्जादेह हैं। इसके साथ ही, वह जल्द ही बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ नई फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।
जॉन सीना ने बताया अपनी पत्नी को प्राथमिकता
एक हालिया इंटरव्यू में जॉन सीना ने खुलासा किया कि उनकी ज़िंदगी में अब सबसे महत्वपूर्ण उनकी पत्नी शाय शरियात्जादेह हैं। उन्होंने कहा, “मेरी जिंदगी में सबसे बड़ी प्राथमिकता मेरी पत्नी है। उसके बाद मेरा स्वास्थ्य है ताकि मैं उसके लिए एक अच्छा जीवनसाथी बन सकूं।” सीना का कहना है कि रेसलिंग से संन्यास लेना आसान फैसला नहीं था, लेकिन अब वे अपने निजी जीवन को ज्यादा वक्त देना चाहते हैं।
WWE से पूरी तरह नहीं होंगे दूर
सीना ने यह भी स्पष्ट किया कि वे WWE से पूरी तरह से अलग नहीं होंगे। वह एक एम्बैसडर और परिवार के सदस्य के रूप में WWE से जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा,
“यह मेरा आखिरी साल है बतौर रेसलर, लेकिन WWE मेरा परिवार है। मैं हमेशा इसका हिस्सा रहूंगा।”
प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘Heads of State’ में धमाल मचाएंगे
रेसलिंग के बाद जॉन सीना का हॉलीवुड करियर भी शानदार रहा है। उनकी अगली फिल्म ‘Heads of State’ 2 जुलाई को Amazon Prime Video पर रिलीज होने जा रही है। इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में जॉन सीना के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनस और इदरीस एल्बा भी मुख्य भूमिका में हैं।
इस फिल्म का निर्देशन इल्या नैशुलर ने किया है, जिसमें पैडी कंसिडाइन, स्टीफन रूट, कार्ला गुगिनो, जैक क्वैड और सारा नाइल्स जैसे सितारे भी हैं।
For more news: Sports