IND vs ENG U-19: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम घोषित, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह

IND vs ENG U-19: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम घोषित, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह

IND vs ENG U-19: India U-19 टीम का इंग्लैंड दौरे के लिए ऐलान, आयुष म्हात्रे को कप्तान और वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया गया। जानें पूरी टीम लिस्ट और वैभव का रिकॉर्ड ब्रेकिंग IPL परफॉर्मेंस।

IND vs ENG U-19: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे में भारत की पुरुष अंडर-19 टीम इंग्लैंड के खिलाफ कई मुकाबले खेलेगी। चयन समिति ने आयुष म्हात्रे को कप्तान और अभिज्ञान कुंडु को उपकप्तान नियुक्त किया है। वहीं, आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह दी गई है।

Ayush Mhatre बने अंडर-19 टीम के कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से IPL 2025 खेल रहे आयुष म्हात्रे को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर टीम की कमान सौंपी गई है। आयुष ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडु को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

Vaibhav Sooryavanshi को सेलेक्शन का इनाम

वैभव सूर्यवंशी, जो हाल ही में आईपीएल 2025 में 35 गेंदों में शतक लगाकर सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने, अब अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 30 गेंदों में शतक लगाया था। वैभव की इस ऐतिहासिक पारी ने उन्हें सीधे इंग्लैंड दौरे की टीम में पहुंचा दिया।

भारत की अंडर-19 टीम (IND U-19 Squad for England Tour 2025)

  • कप्तान: आयुष म्हात्रे

  • उप-कप्तान और विकेटकीपर: अभिज्ञान कुंडु

  • अन्य खिलाड़ी: हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, राहुल कुमार, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा और अनमोलजीत सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: अलंकृत रापोल, नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी

For more news: Sports

Related posts

KKR vs DC IPL 2026: 18 करोड़ के मथीशा पथिराना की वापसी पर ड्वेन ब्रावो का बड़ा अपडेट, प्लेऑफ के लिए केकेआर को चाहिए 5 में से 5 जीत

महेंद्र सिंह धोनी बने बिहार-झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर: वित्तीय वर्ष 2025-26 में दोनों राज्यों से ₹20,000 करोड़ का आयकर संग्रह

IPL 2026-27 अपडेट: आईपीएल में मैचों की संख्या 74 से बढ़कर होगी 94, होम-एंड-अवे फॉर्मेट की वापसी की तैयारी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More