चुकंदर खाने के फायदे: स्किन ग्लो से लेकर हार्ट हेल्थ तक, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

चुकंदर खाने के फायदे: स्किन ग्लो से लेकर हार्ट हेल्थ तक, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

चुकंदर खाने के फायदे जानें स्किन ग्लो, हार्ट हेल्थ, वजन घटाने, प्रेग्नेंसी और डाइजेशन के लिए। पढ़ें चुकंदर खाने के 6 आसान और असरदार तरीके।

चुकंदर खाने के फायदे: आज की बदलती जीवनशैली में हेल्दी डाइट का महत्व और भी बढ़ गया है। अगर आप अपनी सेहत को संपूर्ण तरीके से सुधारना चाहते हैं, तो चुकंदर (Beetroot) को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसे एक सुपरफूड माना जाता है, जो त्वचा, दिल, दिमाग, पाचन और इम्युनिटी के लिए बेहद फायदेमंद है।

चुकंदर में पाए जाने वाले प्रमुख पोषक तत्व

  • विटामिन C: 6%

  • पोटैशियम: 8%

  • मैंगनीज: 14%

  • फोलेट: 20%

  • फाइबर: 3.4 ग्राम

  • कार्बोहाइड्रेट: 6.7 ग्राम

  • प्रोटीन: 1.7 ग्राम

चुकंदर खाने के 10 प्रमुख फायदे

  1. त्वचा में निखार लाए: चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन को बचाते हैं और कोलेजन निर्माण में मदद करते हैं जिससे त्वचा टाइट और ग्लोइंग रहती है।

  2. खून की कमी करे दूर: चुकंदर में भरपूर आयरन होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर कर एनीमिया से राहत दिलाता है।

  3. इम्यूनिटी करे मजबूत: विटामिन C की उच्च मात्रा आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है।

  4. दिमाग तेज बनाए: इसमें मौजूद नाइट्रेट्स दिमाग तक ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं और बीटाइन नामक तत्व मूड को बेहतर कर डिप्रेशन से भी राहत देता है।

  5. पाचन करे बेहतर: इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।

  6. कैंसर से बचाव: चुकंदर में ‘बेटानिन’ तत्व पाया जाता है, जो स्तन, पेट और आंतों के कैंसर की कोशिकाओं की वृद्धि को रोक सकता है।

  7. लिवर को रखे हेल्दी: इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लिवर की सूजन को कम करते हैं और डिटॉक्स में मदद करते हैं।

  8. गर्भावस्था में फायदेमंद: फोलेट की भरपूर मात्रा गर्भ में शिशु के विकास में मदद करती है और स्पाइना बिफिडा जैसी समस्याओं से बचाव करती है।

  9. दिल को बनाए दुरुस्त: चुकंदर में नाइट्रेट ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।

  10. वजन घटाने में सहायक: कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर वाली यह सब्जी मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन घटाने में सहायता करती है।

चुकंदर को डाइट में शामिल करने के 6 बेहतरीन तरीके

  1. कच्चे सलाद के रूप में खाएं – पतले स्लाइस में काटकर नींबू और नमक के साथ खाएं।

  2. चुकंदर का हलवा बनाएं – कद्दूकस करके दूध और गुड़ के साथ हेल्दी हलवा तैयार करें।

  3. चुकंदर की रोटी – गेहूं के आटे में उबले चुकंदर का पेस्ट मिलाकर पौष्टिक पराठा बनाएं।

  4. चुकंदर की शिकंजी – पुदीना, नींबू और काला नमक के साथ ठंडी चुकंदर शिकंजी पिएं।

  5. चुकंदर-पनीर की सब्जी – पनीर के साथ मिलाकर स्वादिष्ट और हेल्दी सब्जी तैयार करें।

  6. सुबह खाली पेट चुकंदर का जूस पिएं – डिटॉक्स के लिए बेहतरीन उपाय।

Also Read: https://newsindianow.in/amid-the-increasing-cases-of-dengue-during-the-monsoon-know-which-symptoms-should-not-be-taken-lightly-timely-treatment-is-essential/

Related posts

हंतावायरस एंडीज स्ट्रेन का कहर: MV Hondius क्रूज पर संक्रमण और मानव-से-मानव संचरण का खतरा

यात्रा का नया दौर: दिखावे के पर्यटन से मानसिक शांति और ‘स्लो ट्रैवल’ तक का सफर

करी पत्ता के फायदे: खाली पेट चबाएं 5 करी पत्तियां, डायबिटीज से लेकर दिल की बीमारियों तक मिलेगी राहत

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More