अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ, महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट और सड़क निर्माण की सौगात

अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ, महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट और सड़क निर्माण की सौगात

अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का लोकार्पण और वार्ड 16 में 44 लाख की सड़क निर्माण परियोजना का शुभारंभ किया। अजमेर के स्मार्ट सिटी विकास के तहत शिक्षा, जल संरक्षण और सांस्कृतिक नामकरण पर भी जोर दिया गया।

अजमेर विधानसभा उत्तर क्षेत्र में शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया बाजार क्षेत्र के चूड़ी बाजार रोड पर 21 लाख रुपए लागत से बने पिंक टॉयलेट का लोकार्पण किया। इस पहल का मकसद महिलाओं को खरीदारी के दौरान होने वाली असुविधा से राहत देना है।

 अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का भी उल्लेख किया और कहा कि जिस कार्य का शिलान्यास हो, उसका लोकार्पण भी करना आवश्यक है। अजमेर के कैंसरगंज, पुरानी मंडी सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पिंक टॉयलेट निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो शहर को और अधिक स्मार्ट और सुविधाजनक बनाएंगे।

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला। युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े, इसके लिए अजमेर में एक आईटी पार्क विकसित किया जाएगा, जिससे टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही अटल आवासीय योजना की शुरुआत भी जल्द ही होने वाली है।

जल संरक्षण को भी प्राथमिकता देते हुए, विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि आगामी वर्षा के दौरान जलभराव से बचाव के लिए आनासागर झील को तीन फीट खाली किया गया है। आगामी शनिवार को श्रमदान कर झील की सफाई और मिट्टी व कचरा हटाने का कार्य आम जनता की भागीदारी से किया जाएगा।

गांधी भवन का उन्नयन कर बहुमंजिला लाइब्रेरी का निर्माण भी किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों, स्कूली छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और प्रोफेशनल्स के लिए विशेष व्यवस्थाएं होंगी।

इतिहास और सांस्कृतिक संरक्षण पर भी ध्यान देते हुए, उन्होंने बताया कि गुलामी के प्रतीकों को हटाकर महापुरुषों के नाम पर स्थानों का नामकरण किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया में क्रिश्चियनगंज का नाम बदलकर कृष्ण नगर किया जाएगा, साथ ही एलिवेटेड रोड पर रामसेतु नामक बोर्ड लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान महापौर ब्रजलाता हाडा, उपमहापौर नीरज जैन, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।

वार्ड 16 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

इस मौके पर श्री देवनानी ने वार्ड 16 के चटाई मोहल्ला क्षेत्र में 44 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना प्राथमिकता है।

अजमेर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य चल रहे हैं और अगले माह में 100 से अधिक सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे सड़कों की आवश्यकता की जानकारी दें ताकि समय पर कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

For more news: Rajasthan

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More