IFS : भारतीय विदेश सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की ,विदेश नीति की सफलता की प्रशंसा की तथा उनसे अपने आगामी नए कार्यभार के बारे में सुझाव और मार्गदर्शन मांगा

IFS : भारतीय विदेश सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की ,विदेश नीति की सफलता की प्रशंसा की तथा उनसे अपने आगामी नए कार्यभार के बारे में सुझाव और मार्गदर्शन मांगा

भारतीय विदेश सेवा  (IFS) के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। वर्ष 2023 बैच में 15 विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 36 आईएफएस प्रशिक्षु अधिकारी हैं।

प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विदेश नीति की सफलता की प्रशंसा की तथा उनसे अपने आगामी नए कार्यभार के बारे में सुझाव और मार्गदर्शन मांगा। प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि उन्हें हमेशा देश की संस्कृति को गर्व और गरिमा के साथ आत्‍मसात करना चाहिए और जहां भी वे पदस्‍थापित हों, उसे प्रदर्शित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने व्यक्तिगत आचरण सहित जीवन के सभी क्षेत्रों में औपनिवेशिक मानसिकता पर काबू पाने और इसके बजाय खुद को देश के गौरवशाली प्रतिनिधि के रूप में पेश करने की बात कही।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर भी चर्चा की कि विश्व मंच पर देश के बारे में धारणा कैसे बदल रही है। भारतीय विदेश सेवा प्रशिक्षु से कहा कि अब हम विश्‍व के साथ समान स्तर पर, परस्पर सम्मान और गरिमा के साथ जुड़ते हैं। उन्होंने इस बात की चर्चा की कि भारत ने अन्य देशों की तुलना में कोविड महामारी को कैसे संभाला। उन्होंने तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में देश के आगे बढ़ने का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को यह भी सुझाव दिया कि वे विदेश में तैनाती के दौरान भारतीय समुदाय के साथ अपना संपर्क बढ़ाएं।

*****

 

Related posts

अमेरिकी DHS के पोस्ट पर विवाद: JKPCC ने केंद्र से कड़ा जवाब देने की मांग की

BRICS Summit 2026: पुतिन बोले- मजबूत कारोबारी रिश्ते वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी बोले- वैश्विक अनिश्चितता में नवाचार और समाधान के केंद्र बन रहे ब्रिक्स देश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More