बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को हाल ही में हिमेश रेशमिया के लाइव कॉन्सर्ट में देखा गया, जहां वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ नजर आईं। इस दौरान दोनों का क्लोज अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा गया कि रचित ने हुमा को गले लगाया और किस किया, जिससे उनके फैंस के बीच अफेयर की चर्चाएं और बढ़ गईं।
हुमा ने कॉन्सर्ट में अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने ब्लू डेनिम टॉप और शॉर्ट्स के साथ ब्राउन बूट्स कैरी किए। वहीं रचित सिंह ब्लैक टीशर्ट और ट्राउजर में दिखाई दिए। वीडियो में दोनों को हिमेश रेशमिया के गानों का आनंद लेते और डांस करते देखा गया। इस कॉन्सर्ट में मुनव्वर फारूकी भी मौजूद थे।
View this post on Instagram
खबरों के अनुसार, हुमा और रचित का अफेयर लंबे समय से चर्चा में है। सूत्रों का कहना है कि रचित ने हाल ही में हुमा को प्रपोज किया और उन्होंने हां कहा। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है और इस पर प्लानिंग कर रहे हैं कि इसे कब और कैसे पब्लिकली अनाउंस किया जाए।
also read: गोविंदा की हेल्थ अपडेट: पत्नी सुनीता आहूजा ने बताई बेहोश…
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रचित सिंह को आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे स्टार्स को ट्रेन करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने Karmma Calling से डेब्यू किया और आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा में भी नजर आए।
हुमा कुरैशी को हाल ही में दिल्ली क्राइम 3 में देखा गया, जहां उनके रोल की काफी तारीफ हुई।