Herbal Tea For Digestion: खाना खाने के तुरंत बाद पेट फूलने की समस्या? एक्सपर्ट ने बताई 6 हर्बल चाय, जो देंगी तुरंत राहत

Herbal Tea For Digestion: खाना खाने के तुरंत बाद पेट फूलने की समस्या? एक्सपर्ट ने बताई 6 हर्बल चाय, जो देंगी तुरंत राहत

Herbal Tea For Digestion: खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या? जानें 6 असरदार हर्बल चाय, जो गैस और ब्लोटिंग को कम कर तुरंत राहत देंगी।

Herbal Tea For Digestion: आजकल कई लोगों को खाना खाने के बाद पेट में भारीपन या सूजन (ब्लोटिंग) महसूस होने लगी है। इसका कारण धीमा पाचन, गैस बनना या गलत लाइफस्टाइल हो सकता है। अक्सर लोग इस समस्या को हल्का मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार ब्लोटिंग से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो सकती है। डाइट और हर्बल एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर्बल टी इस समस्या को कम करने का प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है।

1. अदरक की चाय

अदरक पाचन को सुधारने में बेहद मददगार है। यह खाने के पाचन को तेज करता है और गैस या सूजन को कम करता है। इसे सुबह खाली पेट या खाने के बाद लिया जा सकता है। अदरक की चाय बनाने के लिए अदरक को छीलकर कद्दूकस करें और पानी में 7-10 मिनट उबालें। स्वादानुसार इसमें नींबू या शहद मिला सकते हैं। ध्यान रखें कि एसिडिटी या ब्लड थिनर लेने वाले लोग इसे सीमित मात्रा में लें।

2. पुदीने की चाय

पुदीना पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और ब्लोटिंग, गैस या आईबीएस जैसी समस्याओं से राहत देता है। इसे खाने के तुरंत बाद पीना फायदेमंद होता है। पुदीने की चाय बनाने के लिए पत्तियों को हल्का मसलकर उबलते पानी में 5 मिनट पकाएं। फिर इसे छानकर नींबू या शहद डालकर सेवन करें।

also read: सोने से पहले पीएं ये 5 आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक, रात भर…

3. सौंफ की चाय

सौंफ लंबे समय से पाचन सुधारने के लिए इस्तेमाल होती रही है। यह पेट में गैस और सूजन को कम करता है और खाने के बाद हल्का महसूस कराता है। सौंफ के बीज हल्का कूटकर पानी में उबालें और इसे छानकर पीएं। स्वादानुसार शहद मिला सकते हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं और ब्लीडिंग डिसऑर्डर वाले लोग सावधानी रखें।

4. कैमोमाइल चाय

कैमोमाइल चाय पेट की सूजन को कम करने और पाचन को संतुलित करने में मदद करती है। इसके अलावा यह मानसिक तनाव को भी घटाती है। शाम के समय इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है। बनाने के लिए कैमोमाइल के फूल या टी बैग को गर्म पानी में 5-7 मिनट ढककर रखें, फिर छानकर पीएं।

5. अजवाइन की चाय

अजवाइन पाचन को मजबूत बनाती है और खाने के बाद पेट भारी होने की समस्या को कम करती है। विशेष रूप से तला-भुना या भारी भोजन करने के बाद इसे लेना फायदेमंद है। पानी में अजवाइन के बीज 5-7 मिनट उबालें और इसे छानकर नींबू या काला नमक डालकर पीएं।

6. लेमनग्रास की चाय

लेमनग्रास टी पाचन सुधारने और पेट फूलने की समस्या कम करने में मदद करती है। इसे दिन में किसी भी समय लिया जा सकता है, लेकिन दोपहर में पीना अधिक लाभकारी है। लेमनग्रास को धोकर छोटे टुकड़ों में काटें और उबलते पानी में 5-10 मिनट पकाएं। फिर इसे छानकर शहद या नींबू के साथ सेवन करें।as

Related posts

करी पत्ता के फायदे: खाली पेट चबाएं 5 करी पत्तियां, डायबिटीज से लेकर दिल की बीमारियों तक मिलेगी राहत

घी के फायदे: कब्ज से राहत से लेकर याददाश्त बढ़ाने तक, जानें रोजाना एक चम्मच घी खाने के चमत्कारिक लाभ

डायबिटीज में दही: वरदान या अभिशाप? डाइटिशियन से जानें शुगर के मरीजों के लिए दही खाने का सही तरीका और समय

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More