हरियाणा में बेटियों के लिए बड़ी पहल: विधानसभा अध्यक्ष ने ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ को बताया सामाजिक क्रांति

हरियाणा में बेटियों के लिए बड़ी पहल: विधानसभा अध्यक्ष ने 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' को बताया सामाजिक क्रांति

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ बेटियों और महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सामाजिक क्रांति है।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती’ और ‘सेवा पखवाड़ा’ के अवसर पर शुरू की गई ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ को महिलाओं के लिए सामाजिक और आर्थिक बदलाव की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की दूरदृष्टि का परिणाम है, जो बेटियों और महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता के क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी।

also read: हरियाणा में सिख व गुरु रविदास म्यूजियम का निर्माण तय समय…

विधानसभा अध्यक्ष ने इसे केवल एक योजना नहीं, बल्कि एक “सामाजिक क्रांति” करार दिया। उनके अनुसार, यह योजना नारी सशक्तिकरण को मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के विजन को भी साकार करने में मदद करेगी।

श्री कल्याण ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को मुख्यधारा में लाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है। ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ उसी दिशा में एक प्रभावशाली कदम है।

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More