Govt of India : समावेशी विश्व को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान के साथ विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस मनाएगी

Govt of India : समावेशी विश्व को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान के साथ विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस मनाएगी

Govt of India : विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस, 2024 का थीम – “#यूनीकलीसीपी”

  • इस बारे में जागरूकता बढ़ाना है कि किसी व्यक्ति की विकलांगता उसकी पूरी पहचान नहीं है, विशिष्ट क्षमताएं और ताकतें जीवन में उसके लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करती हैं

Govt of India : 6 अक्टूबर, 2024 को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस एक बार फिर सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) से पीड़ित व्यक्तियों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए एक अवसर के रूप में काम करेगा। इस वर्ष का थीम, ‘#यूनीकलीसीपी’, सेरेब्रल पाल्सी समुदाय की विशिष्टता – उनकी रुचियों, जुनून और पहचान – का जश्न मनाता है, जो दर्शाता है कि वे केवल अपनी विकलांगता से परिभाषित नहीं होते। थीम इस बात पर जोर देती है कि हर व्यक्ति अपने तरीके से विशेष है और समाज को इन विशिष्ट पहचानों को समझना और स्वीकार करना चाहिए।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के नेतृत्व में भारत सरकार इस दिन को पूरे देश में जागरूकता अभियान चलाकर मनाएगी। विभाग के अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय केंद्र सेरेब्रल पाल्सी के बारे में जागरूकता फैलाने और इससे प्रभावित लोगों को सशक्त बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

ये कार्यक्रम न केवल सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित व्यक्तियों के चुनौतियों को सामने लाएंगे, बल्कि इन चुनौतियों का अतिक्रमण करने वाली उनकी क्षमताओं, प्रतिभाओं और अद्वितीयता का भी जश्न मनाएंगे। “#यूनीकलीसीपी” थीम के द्वारा यह दिन समाज को एक शक्तिशाली संदेश देगा कि अपनी विशिष्ट क्षमताओं और योग्यताओं से सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित व्यक्ति अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।

सेरेब्रल पाल्सी को अक्सर गलत समझे जाने के कारण इससे प्रभावित लोगों को कई सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस दिन का उद्देश्य इन रूढ़ियों को तोड़ना और एक समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में काम करना है, जहाँ सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित व्यक्ति का सम्मान उनकी पहचान और प्रतिभा के लिए किया जाता है। 2024 की थीम, विकलांगता किसी व्यक्ति की पूरी पहचान नहीं होती, की जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।तथा सभी के लिए अधिक समावेशी विश्व को बढ़ावा देता है।

सब के लिए और अधिक समावेशी विश्व के निर्माण की दिशा में इस वर्ष का विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस विविधता को स्वीकार करने और उसका जश्न मनाने की याद दिलाता है।

***

Related posts

केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ किया जाएगा, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे नगर निगम सदन भवन की आधारशिला, 15 महीने में पूरा होगा निर्माण

वाराणसी: 259 करोड़ रुपये से बिछेगी सीवर और पेयजल लाइन, पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More