राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने राजकीय जनजाति आश्रम कन्या छात्रावास की बालिकाओं से संवाद किया, कहा खूब पढ़ें और निरंतर जीवन में आगे बढ़ें|

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने राजकीय जनजाति आश्रम कन्या छात्रावास की बालिकाओं से संवाद किया, कहा खूब पढ़ें और निरंतर जीवन में आगे बढ़ें|

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने जोधपुर में सोमवार को जनजातीय क्षेत्र विकास विभाग द्वारा संचालित राजकीय जनजाति आश्रम कन्या छात्रावास की बालिकाओं से संवाद किया।

श्री हरिभाऊ बागडे ने बालिकाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें खूब पढ़ने और निरंतर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बालिकाओं से उनकी शिक्षा, उपलब्ध सुविधाओं और शिक्षा बाद निर्धारित लक्ष्य के बारे में जाना। उन्होंने आत्मविश्वास रखते बालिकाओं को हर क्षेत्र में अपने को साबित करने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनजातीय वर्ग का कल्याण हम सबकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। बालिकाओं को विकास के लिए हर संभव सुविधाएं प्रदान की जाए।

इससे पहले उन्होंने राजकीय जनजाति आश्रम कन्या छात्रावास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।
—–

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More