गणेश चतुर्थी 2025: गणेश चतुर्थी 27 अगस्त से शुरू हो रही है। जानिए पहले दिन गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त, जरूरी पूजा विधि और क्या करें-क्या न करें, ताकि आपका त्योहार सफल और मंगलमय हो।
27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के पहले दिन मंदिर, घर या पूजा स्थल की साफ-सफाई करना और साज-सज्जा करना जरूरी है। इसके बाद शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 से दोपहर 1:40 बजे तक गणेश जी की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित करें। प्रतिमा स्थापना से पहले संकल्प लेना अनिवार्य है कि आप कितने दिनों तक पूजा करेंगे। संकल्प के अनुसार ही विसर्जन किया जाता है। साथ ही कलश स्थापना भी आवश्यक है, जिसमें गंगाजल, आम के पत्ते, सुपारी, सिक्का, अक्षत, कुमकुम और नारियल रखा जाता है।
पहले दिन इन बातों से बचें:
-
चंद्र दर्शन न करें क्योंकि इससे मिथ्या दोष या झूठा कलंक लगने की मान्यता है।
-
वाद-विवाद, झगड़ा और नकारात्मक बातें करने से बचें।
-
तुलसी का अर्पण न करें क्योंकि शास्त्रों के अनुसार यह वर्जित है।
-
गणेश जी की मूर्ति को अकेला न छोड़ें।
गणेश चतुर्थी का पहला दिन विशेष होता है क्योंकि इसी दिन बप्पा का आगमन होता है। इसलिए पूजा विधि सही तरीके से करना और शुभ कार्यों का ध्यान रखना चाहिए ताकि इस पावन पर्व का पूर्ण लाभ मिल सके।