जोमैटो और ब्लिंकिट की मूल कंपनी इटर्नल लिमिटेड का Q1 FY27 शुद्ध मुनाफा चार गुना बढ़कर ₹92 करोड़ हो गया है। ब्लिंकिट के 86% NOV ग्रोथ के दम पर कमजोर बाजार में भी शेयर 3% से ज्यादा उछला। ब्रोकरेज ने ₹400 का टारगेट दिया है।
जोमैटो और ब्लिंकिट की मूल कंपनी इटर्नल लिमिटेड का Q1 FY27 शुद्ध मुनाफा चार गुना बढ़कर ₹92 करोड़ हो गया है। ब्लिंकिट के 86% NOV ग्रोथ के दम पर कमजोर बाजार में भी शेयर 3% से ज्यादा उछला। ब्रोकरेज ने ₹400 का टारगेट दिया है।जोमैटो और ब्लिंकिट की मूल कंपनी इटर्नल लिमिटेड का Q1 FY27 शुद्ध मुनाफा चार गुना बढ़कर ₹92 करोड़ हो गया है। ब्लिंकिट के 86% NOV ग्रोथ के दम पर कमजोर बाजार में भी शेयर 3% से ज्यादा उछला। ब्रोकरेज ने ₹400 का टारगेट दिया है।
जोमैटो (Zomato) और ब्लिंकिट (Blinkit) की मूल कंपनी इटर्नल लिमिटेड (Eternal Ltd) के शेयरों में गुरुवार, 23 जुलाई को 3% से अधिक की तेजी दर्ज की गई। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में जारी दबाव के बावजूद कंपनी के शेयरों में यह उछाल चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के शानदार वित्तीय नतीजों के कारण आया।
सुबह के कारोबार के दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी का शेयर ₹293 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इटर्नल लिमिटेड के सभी प्रमुख वर्टिकल्स में मजबूत प्रदर्शन ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।
Q1 FY27 में चार गुना बढ़ा शुद्ध मुनाफा और राजस्व में जोरदार उछाल
इटर्नल लिमिटेड ने 30 जून 2026 को समाप्त हुई पहली तिमाही के दौरान समेकित शुद्ध लाभ (Consolidated Net Profit) में करीब चार गुना (268%) का उछाल दर्ज किया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही (Q1 FY26) में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹25 करोड़ था, जो इस साल बढ़कर ₹92 करोड़ पर पहुंच गया है।
कंपनी का परिचालन राजस्व (Revenue from Operations) सालाना आधार पर 182% बढ़कर ₹20,211 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹7,167 करोड़ था। कंपनी के आक्रामक विस्तार के कारण कुल खर्च में भी बढ़ोतरी देखी गई और यह ₹7,433 करोड़ से बढ़कर ₹20,314 करोड़ पर पहुंच गया।
ब्लिंकिट और जोमैटो बने ग्रोथ के मुख्य इंजन
कंपनी के कोर बिजनेस वर्टिकल्स ने चालू तिमाही के दौरान मजबूत रफ्तार बनाए रखी:
- ब्लिंकिट (Blinkit): क्विक कॉमर्स सेगमेंट कंपनी का सबसे बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बना रहा। ब्लिंकिट के नेट ऑर्डर वैल्यू (NOV) में सालाना आधार पर 86% का उछाल आया और यह ₹17,132 करोड़ पर पहुंच गया।
- जोमैटो (Zomato): फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो का नेट ऑर्डर वैल्यू (NOV) सालाना आधार पर 20% से अधिक बढ़कर ₹10,769 करोड़ रहा।
- डिस्ट्रिक्ट (District): कंपनी के गोइंग-आउट वर्टिकल ‘डिस्ट्रिक्ट’ ने भी 60% NOV वृद्धि दर्ज करते हुए ₹3,218 करोड़ का आंकड़ा छुआ।
इंफ्रास्ट्रक्चर और विस्तार पर ₹3,000 करोड़ का कैपेक्स
ब्लिंकिट के प्रदर्शन पर बात करते हुए इटर्नल ग्रुप के सीईओ अल्बिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि क्विक कॉमर्स बिजनेस में लगातार तीन स्तंभों—असाॉर्टमेंट विस्तार, भौगोलिक विस्तार और डिमांड डेंसिफिकेशन पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
अल्बिंदर ढींडसा ने बताया:
“क्विक कॉमर्स हमारे अन्य व्यवसायों की तरह एसेट-लाइट नहीं है। आज हम 300 से अधिक शहरों में लगभग 1.9 करोड़ वर्ग फीट के स्टोर और वेयरहाउसिंग स्पेस का संचालन कर रहे हैं। इस नेटवर्क को बनाने के लिए हमने पिछले चार वर्षों में ₹3,000 करोड़ का पूंजीगत व्यय (Capex) किया है और जैसे-जैसे हम विस्तार करेंगे, यह निवेश जारी रहेगा।”
कच्चे माल की बढ़ती कीमतों पर उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ इनपुट कॉस्ट पर मुद्रास्फीति का दबाव दिख रहा है, लेकिन इससे अब तक उत्पादन क्षमता या ब्रांड्स की आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
नए प्रतिस्पर्धियों के प्रभाव पर संस्थापक दीपिंदर गोयल का बयान
फूड डिलीवरी क्षेत्र में आए नए प्रतिस्पर्धियों (जैसे ‘Toing’ और ‘Ownly’) से मिल रही चुनौती के सवाल पर इटर्नल के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने कहा कि इन नए प्लेटफॉर्म्स का प्रभाव बेहद सीमित रहा है।
दीपिंदर गोयल ने स्पष्ट किया:
“ये नए प्लेटफॉर्म वही रेस्तरां, समान या अधिक डिलीवरी समय और कम कमीशन व डिलीवरी शुल्क के आधार पर कम कीमतें दे रहे हैं—जिससे राजस्व का अंतर और भी अस्थिर हो जाता है। यहां कोई नया यूज़-केस अनलॉक नहीं हो रहा है। ग्राहकों का यह आकर्षण विशुद्ध रूप से कीमत से संचालित है, जो मजबूत बिजनेस इकोनॉमिक्स के बिना लंबे समय तक टिक नहीं सकता।”
जेएम फाइनेंशियल ने दी ‘Buy’ रेटिंग, लक्ष्य ₹400 तय किया
तिमाही नतीजों के बाद दिग्गज ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) ने इटर्नल लिमिटेड पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और प्रति शेयर संशोधित लक्ष्य मूल्य ₹400 तय किया है।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इटर्नल ने एक और मजबूत ऑपरेटिंग तिमाही पेश की है, जिसमें ब्लिंकिट और जोमैटो दोनों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। उच्च न्यूनतम मजदूरी, आरएंडडी खर्च और कैपेक्स के कारण ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के ईपीएस अनुमानों में मामूली संशोधन किया है, लेकिन इंटरनेट स्पेस में इटर्नल को अपनी सबसे पसंदीदा पिक (Preferred Pick) के रूप में बनाए रखा है।