DPL 2025: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने सुपरस्टार्स को नौ विकेट से रौंदा, सिर्फ छह ओवर में मैच जीतकर टेबल में किया कब्जा

DPL 2025: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने सुपरस्टार्स को नौ विकेट से रौंदा, सिर्फ छह ओवर में मैच जीतकर टेबल में किया कब्जा

DPL 2025 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को नौ विकेट से रौंदा, सिर्फ छह ओवर में मैच जीता। लगातार तीसरी जीत के साथ टॉप पर किंग्स का कब्जा, पढ़ें पूरा मैच अपडेट।

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) के 11वें मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नौ विकेट से हराया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में किंग्स ने मात्र छह ओवरों में लक्ष्य हासिल कर ली और लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ किंग्स अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने इससे पहले नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को आठ विकेट से हराया था और न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ भी नौ विकेट से जीत हासिल की थी। इस शानदार प्रदर्शन के चलते टीम लगातार जीत की पटरी पर बनी हुई है।

वहीं, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम लगातार तीसरी हार के बाद प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है। इस टीम ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच पांच विकेट से गंवाया था, और वेस्ट दिल्ली लॉयन्स के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना किया।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरस्टार्स की टीम 15.4 ओवर में केवल 80 रन पर सिमट गई। टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट खोए, जिसमें कुंवर बिधूड़ी 9 रन बनाकर आउट हुए। गुलजार संधू ने 16 और तेजस्वी दहिया ने 15 रन बनाए। सेंट्रल दिल्ली किंग्स की ओर से सिमरनजीत सिंह और तेजस बरोका ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मनी ग्रेवाल ने दो विकेट लिए।

टारगेट का पीछा करते हुए किंग्स ने मात्र छह ओवरों में मुकाबला जीत लिया। यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने शुरुआती साझेदारी में 40 रन जोड़े। सिद्धार्थ जून 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि यश ढुल ने 15 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। युगल सैनी ने भी 12 गेंदों में 29 रन बनाए। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की तरफ से कप्तान आयुष बडोनी ने एक विकेट लिया।

इस जीत के साथ सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने डीपीएल 2025 में अपनी धमाकेदार शुरुआत जारी रखते हुए टॉप पोजीशन पर कब्जा कर लिया है।

Also Read: https://newsindianow.in/a-criminal-case-has-been-filed-against-haider-ali-in-england-the-pakistan-cricket-board-has-issued-a-temporary-suspension/

Related posts

फील्डिंग की गलतियों पर दीप्ति शर्मा ने दिया जवाब, बोलीं- कभी-कभी कैच छूटना होता है

महिला एशिया कप फाइनल में भारत का सामना किससे? दीप्ति शर्मा ने बताया टीम इंडिया का प्लान

साइम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने PCB को घेरा, वीरेंद्र सहवाग का दिया उदाहरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More