Table of Contents
Dhurandhar Trailer Release Date: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक आज रिलीज हो गया है, जिसने रिलीज होते ही धमाल मचाया है। इसके साथ ही फिल्म के निर्माता ने धुरंधर के मच अवेटेड ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। इस रॉ एक्शन थ्रिलर फिल्म के माध्यम से निर्माता आदित्य धर, जो कि पहले “उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” के लिए प्रसिद्ध हैं, एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
View this post on Instagram
‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज
‘धुरंधर’ फिल्म का टाइटल ट्रैक अब रिलीज हो चुका है और फैंस को इसके साथ फिल्म का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। फिल्म के टीजर के बाद ही रणवीर सिंह के खौफनाक लुक ने दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना दिया था। अब टाइटल ट्रैक ने इस जोश को और बढ़ा दिया है। यह गाना 1995 के पंजाबी हिट गीत ‘ना दिल दे परदेसी नू (जोगी)’ का मॉर्डन वर्जन है, जिसे मूल रूप से मोहम्मद सादिक और रंजीत कौर ने गाया था। नए वर्जन में हनुमानकाइंड, जैस्मीन सैंडलस, सुधीर यदुवंशी, और शाश्वत सचदेव ने अपनी आवाज दी है। इसके संगीतकार शाश्वत सचदेव और चरणजीत आहूजा हैं, जबकि बोल बाबू सिंह मान ने लिखे हैं। सचदेव ने इसे फिल्म की धड़कन बताया और कहा कि यह ट्रैक शुरू से ही फिल्म की पटकथा में पिरोया गया था।
also read: अभिनेता पंकज धीर का निधन: ‘महाभारत’ के कर्ण की भूमिका…
‘धुरंधर’ का ट्रेलर कब आएगा?
‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। ट्रैक के अंत में यह खुलासा किया गया कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज होगा। अब फैंस बेसब्री से इस ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।
‘धुरंधर’ फिल्म की रिलीज डेट
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ में और भी कई बड़े कलाकारों का अहम रोल है, जिनमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, और अर्जुन रामपाल शामिल हैं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित, लिखित और निर्मित इस फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने जॉइंटली प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बड़े पैमाने पर सिनेमाई तमाशा होने का वादा करती है।