Deputy CM दिया कुमारी: पर्यटन यूनिट को मिले सिंगल विंडो क्लीयरेंस, होमस्टे को दे बढ़ावा, प्रशिक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर दिये जाने के निर्देश

Deputy CM दिया कुमारी: पर्यटन यूनिट को मिले सिंगल विंडो क्लीयरेंस, होमस्टे को दे बढ़ावा, प्रशिक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर दिये जाने के निर्देश

Deputy CM दिया कुमारी : राज्य सरकार की बजट घोषणा का उचित क्रियान्वयन कर जनहित में विकास कार्य करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Deputy CM दिया कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार को पर्यटन भवन में राजस्थान पर्यटन यूनिट नीति के फ्रेम वर्क के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में अधिक से अधिक पर्यटक आएं, इस दिशा में गहनता से काम किये जा रहें हैं। उन्होंने राज्य सरकार की बजट घोषणा का उचित क्रियान्वयन कर जनहित में विकास कार्य करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने राज्य में पर्यटन इकाई शुरू करने के लिए संबंधित सभी विभागों से एक साथ सिंगल विंडो क्लियरेन्स अथवा लाइसेंस मिल सके इसके लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित होमस्टे को इन्सेटीवाइज किये जाने के निर्देश दिए।

Deputy CM दिया कुमारी को प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व श्रीमती गायत्री राठौड़, पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा, आरटीडीसी प्रबंध निदेशक श्रीमती अनुपमा जोरवाल की उपस्थिति में मंगलवार को पर्यटन भवन में राजस्थान पर्यटन यूनिट नीति के सम्बन्ध में एजेंसी की ओर से प्रस्तुतिकरण दिया गया।

दिया कुमारी ने राज्य में कौशल विकास के पूर्व स्थापित इंस्टिट्यूट को प्रशिक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर दिये जाने के निर्देश दिए।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More