दीवाली से पहले दिल्लीवासियों के लिए बड़ा तोहफा: दिल्ली सरकार ने लागू की पानी के बिल माफी योजना

दीवाली से पहले दिल्लीवासियों के लिए बड़ा तोहफा: दिल्ली सरकार ने लागू की पानी के बिल माफी योजना

दिल्ली सरकार ने दीवाली से पहले पानी के बिलों पर बड़ी राहत दी है। 31 जनवरी तक बिल जमा करने पर 100% और 31 मार्च तक 70% छूट मिलेगी। लेट पेमेंट ब्याज दर घटाकर 2% की गई। जानें नई माफी योजना की पूरी जानकारी।

दिल्ली सरकार ने दीवाली से पहले राजधानी के लोगों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में पानी के बिलों पर लेट पेमेंट सरचार्ज माफी योजना और अनाधिकृत कनेक्शन नियमितीकरण योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत जल बिलों पर ब्याज दर को 5% से घटाकर 2% कर दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ होगा।

जल बिलों पर बड़ी राहत, 31 जनवरी तक 100% छूट

नई योजना के अनुसार, जो ग्राहक 31 जनवरी तक अपने पानी के बिल जमा करेंगे, उन्हें 100% छूट मिलेगी, जबकि 31 मार्च तक बिल जमा करने पर 70% छूट मिलेगी। इससे दिल्ली जल बोर्ड पर पड़े भारी कर्ज का बोझ कम होगा और आम जनता को वित्तीय राहत मिलेगी।

दिल्ली जल बोर्ड पर 87,589 करोड़ रुपये का कर्ज, 80,463 करोड़ ब्याज पर

जल बोर्ड पर कुल 87,589 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसमें से 80,463 करोड़ रुपये केवल ब्याज हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि इस माफी योजना के तहत विभिन्न इलाकों में कैंप लगाकर लोगों की मदद की जाएगी।

लेट पेमेंट सरचार्ज घटाकर 2% और अनाधिकृत कनेक्शन को नियमित करने का मौका

अब तक जल बिलों पर 5% प्रति बिल-साइकिल कंपाउंडिंग ब्याज लगता था, जिसे घटाकर 2% कर दिया गया है। उदाहरण के तौर पर, पहले 100 रुपये का बकाया बिल एक साल में 170 रुपये हो जाता था, जबकि अब वह 130 रुपये में सीमित रहेगा। साथ ही, अनाधिकृत कनेक्शन को केवल 1000 रुपये देकर नियमित कराया जा सकेगा।

also read: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वादा: 5 वर्षों में करेंगे 50…

सीएम रेखा गुप्ता का बयान और आगामी योजनाएं

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार 11,000 करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ कर रही है और भविष्य में भी समय पर बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रोत्साहन योजनाएं लाएगी। उन्होंने कहा कि अब जल बोर्ड के 34 डिवीजन बनाए जाएंगे और इस बार दिल्ली की जनता यमुना नदी में झाग देखने को नहीं मिलेगी।

पूर्व सरकारों की आलोचना

सीएम ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि पूर्व की सरकारों ने इस समस्या को नजरअंदाज किया, इसलिए राजधानी में केवल 29 लाख पानी के कनेक्शन थे। अब दिल्ली सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस व्यवस्था को सुधार रही है।

Related posts

नायब सिंह सैनी का बड़ा संकल्प, 2047 तक देश की अर्थव्यवस्था में 1 ट्रिलियन डॉलर योगदान देगा हरियाणा

सोहना में नशीली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई, 49 बोतल कोडीन सिरप और 520 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद

नायब सिंह सैनी बोले- ‘Go Global’ विजन से बदलेगा हरियाणा, India-UK CETA विकास की दिशा में बड़ा पड़ाव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More