सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वादा: 5 वर्षों में करेंगे 50 सालों से अधिक विकास

सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वादा: 5 वर्षों में करेंगे 50 सालों से अधिक विकास

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में दीपावली मिलन समारोह में 5 वर्षों में पिछले 50 वर्षों से ज्यादा विकास करने का वादा किया। फ्लाईओवर, नए अस्पताल और स्कूल निर्माण जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स का भी किया खुलासा।

सीएम रेखा गुप्ता ने 5 वर्षों में किए जाने वाले कार्यों का बड़ा वादा किया है, जो पिछले 50 वर्षों में नहीं हुए। दिल्ली के शालीमार बाग में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में उन्होंने अपने 7-8 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि आगामी 5 वर्षों में वे अपनी विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त विकास करेंगी। उन्होंने पूर्व आम आदमी पार्टी की विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि 11 वर्षों में कोई बड़ा प्रोजेक्ट या कम्युनिटी हॉल तक नहीं बना। वहीं, उनके कार्यकाल में एक फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हुआ और पांच नए अस्पतालों का निर्माण कार्य भी तेजी से हुआ है।

also read: सीएम रेखा गुप्ता की बड़ी योजना: महिलाओं के लिए ‘सहेली…

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के इंद्रलोक से बॉर्डर तक नहर के ऊपर एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा, जिसके नीचे रिवरफ्रंट और सड़कों का विकास होगा। हैदरपुर गांव में 12वीं तक के स्कूल के लिए जमीन आवंटित की गई है, जिसमें साइंस और इंग्लिश मीडियम की सुविधाएं भी होंगी, ताकि ग्रामीण और झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

उन्होंने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि नाली, सड़क और पार्क जैसे छोटे कार्यों के लिए केवल एक लिखित आवेदन पर्याप्त होगा। उनका लक्ष्य क्षेत्र को स्वच्छ, हराभरा और प्रदूषण मुक्त बनाना है। इसके अलावा, दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए आधी बसों को इलेक्ट्रिक किया गया है और बंद हुई ‘यू-स्पेशल’ बस सेवाओं को भी फिर से शुरू किया गया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “मैं आज भी आपके लिए वही बहन हूं जो पहले थी, पर अब जिम्मेदारी पूरे राज्य की है। इसलिए जनता का संयम और सहयोग जरूरी है।”

Related posts

सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध, करीब दर्जन मांगें मानीं: नायब सिंह सैनी

वन मित्रों की बकाया राशि 15 सितंबर तक होगी जारी, राव नरबीर सिंह ने दिए सख्त निर्देश

लाडवा में नायब सिंह सैनी ने देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की 22वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, ऑडिटोरियम का उद्घाटन

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More