Delhi News: दिल्ली बीजेपी ने अपने 14 नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी आलाकमान ने विस्तृत विचार-विमर्श के बाद इन नामों को फाइनल किया है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए यह बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस सूची में शाहदरा से दीपक गाबा, मयूर विहार से विजेंद्र धामा, चांदनी चौक से अरविंद गर्ग और करोल बाग से बिरेंद्र बब्बर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, महरौली से रवींद्र सोलंकी, नवीन शाहदरा से मास्टर विनोद, उत्तर पूर्व दिल्ली से यूके चौधरी, केशवपुरम से अजय खटाना, उत्तर पश्चिम से विनोद सहरावत और नई दिल्ली से रवींद्र चौधरी को भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा बाहरी दिल्ली से रामचंद्र चावरिया, नजफगढ़ से राज शर्मा गौतम, दक्षिणी दिल्ली से माया बिष्ट और पश्चिमी दिल्ली से चंद्रपाल बख्शी को भी पार्टी ने जिला अध्यक्ष बनाए हैं।
दिल्ली बीजेपी की इस सूची में दो महिलाएं भी शामिल हैं। नजफगढ़ से राज शर्मा गौतम और दक्षिणी दिल्ली से माया बिष्ट को जिला अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे पार्टी में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिला है।
नई दिल्ली बीजेपी जिला अध्यक्षों की सूची:
-
दीपक गाबा – शाहदरा
-
विजेंद्र धामा – मयूर विहार
-
अरविंद गर्ग – चांदनी चौक
-
बिरेंद्र बब्बर – करोल बाग
-
रवींद्र सोलंकी – महरौली
-
मास्टर विनोद – नवीन शाहदरा
-
यूके चौधरी – उत्तर पूर्व दिल्ली
-
अजय खटाना – केशवपुरम
-
विनोद सहरावत – उत्तर पश्चिम दिल्ली
-
रवींद्र चौधरी – नई दिल्ली
-
रामचंद्र चावरिया – बाहरी दिल्ली
-
राज शर्मा गौतम – नजफगढ़
-
माया बिष्ट – दक्षिणी दिल्ली
-
चंद्रपाल बख्शी – पश्चिमी दिल्ली
इस नए संगठनात्मक बदलाव से दिल्ली बीजेपी को आगामी चुनावों में मजबूती मिलने की उम्मीद है। पार्टी के इस कदम को सक्रियता बढ़ाने और grassroots स्तर पर बेहतर संपर्क बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।
For more news: Delhi