Delhi DBT Scheme: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, DBT के ज़रिए कांवड़ समितियों को मिलेगी सीधी आर्थिक सहायता, बीजेपी ने बताया स्वागत योग्य कदम

Delhi DBT Scheme: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, DBT के ज़रिए कांवड़ समितियों को मिलेगी सीधी आर्थिक सहायता, बीजेपी ने बताया स्वागत योग्य कदम

Delhi DBT Scheme: दिल्ली सरकार ने कांवड़ समितियों को DBT के ज़रिए सीधी आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। 1200 यूनिट मुफ्त बिजली भी मिलेगी।

Delhi DBT Scheme: दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा समितियों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के तहत सीधी आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इस योजना को लागू किया जा रहा है, जिससे राजधानी में धार्मिक आयोजनों को पारदर्शिता और सम्मान मिल सके।

1200 यूनिट मुफ्त बिजली और सीधी वित्तीय मदद

दिल्ली की नई DBT योजना के तहत न सिर्फ कांवड़ समितियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी, बल्कि उन्हें 1200 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे कांवड़ यात्रा, रामलीला और छठ पूजा जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों को बेहतर व्यवस्थाएं मिल सकेंगी।

बीजेपी का समर्थन: पारदर्शिता और सम्मान की दिशा में कदम

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता और श्याम कृपा मंडल, खारी बावली के संरक्षक प्रवीण शंकर कपूर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय धार्मिक समितियों के लिए न सिर्फ राहत है, बल्कि यह उनके आस्था और सेवा के कार्यों का सम्मान भी है।

उन्होंने कहा, “पूर्व ‘आप’ सरकार के कार्यकाल में धार्मिक आयोजनों में राजनीतिक पक्षपात हुआ करता था और केवल खास समितियों को ही लाभ मिलता था। अब DBT के माध्यम से वास्तविक आयोजकों को सीधी और पारदर्शी मदद मिल सकेगी।”

ट्रांसपेरेंसी की दिशा में नीतिगत क्रांति

चांदनी चौक से बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने DBT योजना को एक नीतिगत क्रांति बताया और कहा कि “कांवड़ यात्रा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह जनसेवा, अनुशासन और आस्था का प्रतीक है। अब इस यात्रा को राजनीति से मुक्त कर सीधे लाभार्थियों तक मदद पहुंचाई जाएगी।”

AAP सरकार पर पूर्व में पक्षपात के आरोप

बीजेपी प्रवक्ता ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान टैंट माफिया और कुछ विधायकों की मिलीभगत से कई वास्तविक कांवड़ समितियों को नजरअंदाज किया गया। अब नई सरकार पारदर्शी और गैर-राजनीतिक तरीके से सहायता देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

For more news: Delhi

Related posts

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा ऐलान, 1.80 लाख तक आय वाले परिवारों की महिलाओं को मिलेंगे ₹2,100 हर महीने

शहीद सुखचैन सिंह के गांव पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, परिवार से मिले और दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम में बढ़ेगी मेट्रो कनेक्टिविटी, सेक्टर-56 से पंचगांव तक 35.25 किमी कॉरिडोर की समीक्षा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More